• Home
  • स्थानीय समाचार
  • टॉपरों की चमक से जगमगाया मंच, एक्सलेंट चिल्ड्रेन्स एकेडमी में भव्य सम्मान समारोह
Image

टॉपरों की चमक से जगमगाया मंच, एक्सलेंट चिल्ड्रेन्स एकेडमी में भव्य सम्मान समारोह

समस्तीपुर, 04 अप्रैल (राजकुमार) विभूतिपुर प्रखंड के सिंघियाघाट स्थित एक्सलेंट चिल्ड्रेन्स एकेडमी में वार्षिकोत्सव सह परिणाम प्रकाशन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया, जहां सभी वर्गों में अव्वल आये छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य नवीन कुमार ने की, जबकि संचालन प्रेमचंद्र सिंह ने किया। समारोह का उद्घाटन शिक्षाविद कमल महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर राम यतन प्रसाद, डॉ. रामप्रीत सिंह, केडी दास, अदिति कुमार, कुंदन कुमार, अविनाश कुमार, अनुष्का राय, प्रियंका कुमारी, नीतीश कुमार, शिव कुमार, किरण कुमारी, ममता कुमारी, अन्नू प्रिया, तन्नू कुमारी और अंजली कुमारी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए संबोधित किया।

कार्यक्रम में सभी छात्रों का परिणाम प्रकाशित कर उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही अतिथियों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही, जिससे समारोह का उत्साह दोगुना हो गया।

Releated Posts

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top