• Home
  • Crime
  • पटना एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से निकले जिंदा कारतूस, यात्रियों में मचा हड़कंप
Image

पटना एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से निकले जिंदा कारतूस, यात्रियों में मचा हड़कंप

पटना, 03 अप्रैल (अविनाश कुमार) पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। यह घटना शुक्रवार को सामने आई, जिसके बाद पूरे एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान नियमित जांच कर रहे थे।

इसी दौरान एक यात्री का बैग जैसे ही एक्स-रे मशीन से गुजरा, स्क्रीन पर संदिग्ध वस्तुएं दिखाई दीं। तुरंत सतर्कता बरतते हुए जवानों ने बैग की तलाशी ली, जिसमें से तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।पकड़े गए युवक की पहचान एम. एस. मौसमी के रूप में हुई है, जो पटना के फुलवारी शरीफ का निवासी बताया जा रहा है। वह दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका भाई दिल्ली में गंभीर रूप से बीमार है और वह उससे मिलने जा रहा था।

हालांकि, जब उससे कारतूस के संबंध में लाइसेंस मांगा गया, तो वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। घटना के बाद एयरपोर्ट थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस बात की गहन जांच में जुटी है कि कारतूस उसके पास कैसे पहुंचे और इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं। फिलहाल, युवक से लगातार पूछताछ जारी है और एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।

Releated Posts

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

गुटखा लाने से इनकार करना पड़ा भारी: 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय, 24 अगस्त (धरम कुमार) फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलूचट्टी-विश्वकर्मा टोला रोड में सोमवार को एक दिल दहला…

जन्मदिन समारोह से लौट रही नर्तकी को स्कूटी सवार ने सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पांच अन्य पर भी गंभीर आरोप

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) छपरा जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में रविवार को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का…

बिहार में सियासी चेहरों के ठिकानों पर पुलिस का छापा: LJP-R विधायक के घर से पिस्टल-कारतूस बरामद, JDU सांसद ने उठाए सवाल

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में आपराधिक मामलों की जांच के बीच पुलिस की कार्रवाई ने सियासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top