Image

खुदाई से किस्मत बदली, महिला ने अकेले खोदा 40 फीट गहरा कुआं

पटना, 03 अप्रैल (पटना डेस्क) ओडिशा के चंदका डंपदा वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी क्षेत्र में रहने वाली शकुंतला चतर 35 ने दो साल पहले पानी की भारी किल्लत से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया जिसने पूरे गांव की तस्वीर बदल दी। मिड डे मील रसोइया के रूप में काम करने वाली शकुंतला को रोज कम से कम एक घंटे तक जंगल में पैदल चलकर पानी लाना पड़ता था, जहां जंगली जानवरों खासतौर पर हाथियों का खतरा बना रहता था।

इतना ही नहीं वहां का पानी पीने लायक भी नहीं था। हार न मानते हुए उन्होंने अपनी जमीन पर कुआं खोदने का फैसला किया। लगातार 60 दिनों तक वह रोज तीन से चार घंटे तक खुदाई करती रहीं और आखिरकार 40 फीट गहराई पर पानी निकल आया। इस काम में उनके पति लादुराम चतर और पड़ोसी जगन्नाथ तिगुआ ने भी कभी कभार मदद की।आज यह कुआं न सिर्फ उनके परिवार बल्कि आसपास के चार से पांच घरों की प्यास बुझा रहा है।

गांव की आश्रिता के मुताबिक कुएं का पानी जंगल के झरनों से ज्यादा साफ है। सरपंच विष्णु प्रसाद डेंगा ने कहा कि शकुंतला की मेहनत ने उन्हें नई पहचान दिलाई। साथ ही उन्होंने निकली मिट्टी से चार हजार ईंटें बनाकर अपना टूटा घर भी ठीक कर लिया। ग्रामीण अब उन्हें जल समस्या का असली समाधान मानते हैं और उनकी इस पहल की हर तरफ सराहना हो रही

Releated Posts

थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर: दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

पटना, 04 अक्टूबर (पटना डेस्क) भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के खैरहिया के समीप मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 4, 2026

अनंतगिरि घाट पर मौत का सफर: बेकाबू निजी बस पलटी, चार महिलाओं की मौत, 15 घायल

हैदराबाद, 03 अक्टूबर (अंकिता राय) तेलंगाना के विकाराबाद जिले में शनिवार को अनंतगिरि घाट रोड पर एक दर्दनाक…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 3, 2026

सरकारी आवास पर लगा फरियादियों का तांता, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

लखनऊ, 21 सितम्बर (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) राजधानी स्थित सरकारी आवास पर राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त उत्तर प्रदेश…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

टीएमसी के पूर्व विधायक की रहस्यमय मौत से सनसनी: पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट मिलने से बढ़ा सस्पेंस

कोलकाता, 16 अगस्त (कोलकाता) पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक और पश्चिम…

ByByअशोक अश्क अगस्त 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top