• Home
  • राज्य समाचार
  • 18 करोड़ की स्मार्ट सड़क से बदलेगी शहर की तस्वीर, जाम और जलभराव से मिलेगी राहत
Image

18 करोड़ की स्मार्ट सड़क से बदलेगी शहर की तस्वीर, जाम और जलभराव से मिलेगी राहत

गोरखपुर, 14 मई (अंकित यादव) शहरवासियों को जल्द ही एक और हाईटेक स्मार्ट सड़क की सौगात मिलने जा रही है। नगर निगम ने कचहरी चौराहा से शास्त्री चौराहा होते हुए बेतियाहाता चौराहा तक सीएम ग्रिड सड़क निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। करीब 18.03 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह आधुनिक सड़क अगले 12 महीनों में तैयार होगी। निगम ने निर्माण कार्य पूरा करने की समयसीमा तय कर दी है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि अगले वर्ष गर्मी से पहले लोगों को नई स्मार्ट सड़क का लाभ मिलने लगेगा।

करीब 780 मीटर लंबी यह सड़क शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है। यहां रोज हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, जिसके कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। स्मार्ट सड़क बनने के बाद यातायात व्यवस्था सुगम होगी और लोगों को लंबे समय से चली आ रही ट्रैफिक समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक सड़क को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। दोनों किनारों पर मजबूत जल निकासी व्यवस्था बनाई जाएगी ताकि बारिश में जलभराव की समस्या खत्म हो सके।

इसके अलावा आकर्षक पाथवे, आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइट, डिवाइडर और सुंदरीकरण का कार्य भी कराया जाएगा। नगर निगम पहले से राप्तीनगर और गोलघर क्षेत्र की सड़कों को सीएम ग्रिड योजना के तहत स्मार्ट बना रहा है। अब इस नई परियोजना से शहर का शहरी स्वरूप और अधिक आधुनिक दिखाई देगा। साथ ही आसपास के व्यापारिक प्रतिष्ठानों और बाजारों को भी इसका सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।

Releated Posts

थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर: दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

पटना, 04 अक्टूबर (पटना डेस्क) भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के खैरहिया के समीप मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 4, 2026

अनंतगिरि घाट पर मौत का सफर: बेकाबू निजी बस पलटी, चार महिलाओं की मौत, 15 घायल

हैदराबाद, 03 अक्टूबर (अंकिता राय) तेलंगाना के विकाराबाद जिले में शनिवार को अनंतगिरि घाट रोड पर एक दर्दनाक…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 3, 2026

सरकारी आवास पर लगा फरियादियों का तांता, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

लखनऊ, 21 सितम्बर (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) राजधानी स्थित सरकारी आवास पर राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त उत्तर प्रदेश…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

टीएमसी के पूर्व विधायक की रहस्यमय मौत से सनसनी: पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट मिलने से बढ़ा सस्पेंस

कोलकाता, 16 अगस्त (कोलकाता) पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक और पश्चिम…

ByByअशोक अश्क अगस्त 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top