• Home
  • मौसम
  • गरज-चमक संग बदलेगा बिहार का मौसम: 5 से 9 अप्रैल तक आंधी-बारिश का अलर्ट, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
Image

गरज-चमक संग बदलेगा बिहार का मौसम: 5 से 9 अप्रैल तक आंधी-बारिश का अलर्ट, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

पटना, 03 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार 5 अप्रैल से राज्य के मौसम का मिजाज बदलने लगेगा, जिसका असर 9 अप्रैल तक देखने को मिलेगा। इस दौरान 7 और 8 अप्रैल को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की संभावना जताई गई है।

5 अप्रैल को विशेष रूप से औरंगाबाद, भभुआ, गया, नवादा और रोहतास जिलों में आंधी-बारिश का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं 6 अप्रैल को दक्षिण बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में उत्तर बिहार की तुलना में अधिक प्रभाव पड़ने की संभावना है। राज्य के मौजूदा मौसम की बात करें तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

शुक्रवार को सूर्योदय सुबह 5:42 बजे और सूर्यास्त शाम 6:11 बजे हुआ। नमी का स्तर 16 प्रतिशत और वायुमंडलीय दबाव 1008 दर्ज किया गया। राजधानी पटना में अगले दो से तीन दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री और न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं मुजफ्फरपुर में भी रविवार से मौसम के बदलने के संकेत हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सोमवार और मंगलवार को गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पूसा मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तर बिहार में शुक्रवार से मंगलवार के बीच बादल छाए रह सकते हैं। डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि तेज हवा के साथ हल्की वर्षा के आसार बने हुए हैं। भागलपुर में तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। बीते छह दिनों में दिन का पारा 26.7 से बढ़कर 36.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गुरुवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिन में तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया, हालांकि रात में हल्की ठंडक बनी रही। मौसम विभाग ने अप्रैल महीने में सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान जताया है, जिससे आने वाले दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Releated Posts

तपिश से तड़पा बिहार: अब चार दिन बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और वज्रपात का अलर्ट

समस्तीपुर, 19 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल उत्तर बिहार के लोगों के…

बिहार में बारिश का डबल अटैक: 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पटना समेत 10 जिलों के लिए चेतावनी, वज्रपात-तेज हवा का खतरा

पटना, 18 अगस्त (अविनाश कुमार) सावन की तीसरी सोमवारी पर हुई झमाझम बारिश के बाद बिहार में मानसून…

बिहार में मौसम का डबल अलर्ट: 19 जिलों में वज्रपात की चेतावनी, 9 जिलों में भारी बारिश के आसार

पटना, 08 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम…

बिहार में मानसून का जोरदार कमबैक: 17 जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट

पटना, 05 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। लगातार बढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top