📅 रविवार, 29 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡चार और सात रन से मिली जीत ने बढ़ाया रोमांच: अंडर-14 क्रिकेट के फाइनल में पटना-मगध की भिड़ंत तय, आज होगा खिताबी मुकाबला ⚡बक्सर के साहित्यिक सितारों का राष्ट्रीय मंच पर धूम: दो दिग्गज साहित्यकारों को मिलेगा प्रतिष्ठित सम्मान , प्रो. अरुण मोहन भारवि और डॉ. वैरागी प्रभाष चतुर्वेदी का चयन, दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के दौरान किया जाएगा सम्मानित ⚡संविधान दिवस पर उठी आवाज का असर: डुमरांव की जर्जर सड़कों की मरम्मत का SDM ने दिया आदेश, गरीब परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भी मिला भरोसा ⚡तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुझा दिया घर का चिराग, 24 वर्षीय रोहित की मौके पर दर्दनाक मौत ⚡अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल ⚡गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला ⚡आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर ⚡जनता की शिकायतों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समय सीमा में समाधान का अल्टीमेटम ⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान
  • Home
  • साहित्य
  • बक्सर के साहित्यिक सितारों का राष्ट्रीय मंच पर धूम: दो दिग्गज साहित्यकारों को मिलेगा प्रतिष्ठित सम्मान , प्रो. अरुण मोहन भारवि और डॉ. वैरागी प्रभाष चतुर्वेदी का चयन, दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के दौरान किया जाएगा सम्मानित
Image

बक्सर के साहित्यिक सितारों का राष्ट्रीय मंच पर धूम: दो दिग्गज साहित्यकारों को मिलेगा प्रतिष्ठित सम्मान , प्रो. अरुण मोहन भारवि और डॉ. वैरागी प्रभाष चतुर्वेदी का चयन, दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के दौरान किया जाएगा सम्मानित

बक्सर, 29 नवंबर (विक्रांत) साहित्य, कला, पत्रकारिता और रंगमंच के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले बक्सर के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिले के दो प्रतिष्ठित साहित्यकार प्रो. अरुण मोहन भारवि और डॉ. वैरागी प्रभाष चतुर्वेदी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। गाजीपुर की अंतरराष्ट्रीय संस्था जीवनोदय शिक्षा समिति ने देशभर से चयनित प्रतिभाओं की सूची में बक्सर के इन दोनों साहित्यकारों को शामिल किया है।

इस घोषणा के बाद जिले के साहित्यिक जगत और भोजपुरी साहित्य मंडल में खुशी की लहर दौड़ गई है।जीवनोदय शिक्षा समिति के केंद्रीय लोक प्रभारी पवन बाबू की ओर से इस संबंध में सूचना प्रेषित की गई है। संस्था की केंद्रीय समिति ने साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में दोनों साहित्यकारों के उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उनके नामों का चयन किया है। समिति की ओर से प्रतिवर्ष देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और रचनात्मक कार्यों से विशिष्ट पहचान बनाने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. वैरागी प्रभाष चतुर्वेदी को उनके पत्रकारिता शोध एवं लेखन में उल्लेखनीय योगदान के लिए अशोक कुमार अवस्थी सम्मान प्रदान किया जाएगा। वहीं, प्रो. अरुण मोहन भारवि को उनके समग्र रचना कर्म और साहित्यिक अवदान के लिए रामनाथ पाण्डेय सम्मान से नवाजा जाएगा। दोनों सम्मान दिसंबर महीने में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के अवसर पर प्रदान किए जाएंगे।इस उपलब्धि को बक्सर की साहित्यिक विरासत के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है।

साहित्य प्रेमियों का कहना है कि यह सम्मान महज दो साहित्यकारों की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि बक्सर की समृद्ध साहित्यिक परंपरा, भोजपुरी भाषा और सांस्कृतिक पहचान का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है।इस अवसर पर भोजपुरी साहित्य मंडल ने जीवनोदय शिक्षा समिति के निदेशक प्रो. रामनारायण तिवारी और केंद्रीय प्रभारी पवन बाबू के प्रति आभार व्यक्त किया है।

साहित्यिक जगत में इस उपलब्धि को जिले की रचनात्मक प्रतिभा की बड़ी पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

Releated Posts

चार और सात रन से मिली जीत ने बढ़ाया रोमांच: अंडर-14 क्रिकेट के फाइनल में पटना-मगध की भिड़ंत तय, आज होगा खिताबी मुकाबला

समस्तीपुर, 29 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय अंडर-14 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता अब अपने निर्णायक मोड़ पर…

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुझा दिया घर का चिराग, 24 वर्षीय रोहित की मौके पर दर्दनाक मौत

बक्सर, 28 नवम्बर (विक्रांत) अनियंत्रित रफ्तार ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। नावानगर प्रखंड के रूपसागर…

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल

मुजफ्फरपुर, 28 नवम्बर (संतोष गुप्ता) साहेबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर शुक्रवार को उपद्रवियों और…

गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला

खगड़िया, 28 नवम्बर (विनोद यादव) गरीबों की समस्याओं के समाधान के लिए अब राजनीतिक दल गांव-पंचायत तक पहुंचकर…

आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर

समस्तीपुर, 28 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) पटेल मैदान में चल रही राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय अंडर-14 बालक क्रिकेट…

जनता की शिकायतों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समय सीमा में समाधान का अल्टीमेटम

समस्तीपुर, 28 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) आम लोगों की समस्याओं के समाधान में लापरवाही और अनावश्यक देरी अब बर्दाश्त…

चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत अगहनी धान की उपज का आकलन…

नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और दमदार खेल का लोहा मनवाकर बक्सर के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top