📅 शनिवार, 28 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुझा दिया घर का चिराग, 24 वर्षीय रोहित की मौके पर दर्दनाक मौत ⚡अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल ⚡गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला ⚡आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर ⚡जनता की शिकायतों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समय सीमा में समाधान का अल्टीमेटम ⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल
Image

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल

मुजफ्फरपुर, 28 नवम्बर (संतोष गुप्ता) साहेबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर शुक्रवार को उपद्रवियों और कुछ स्थानीय दुकानदारों ने अचानक हमला कर दिया। केशव चौक के पास विपणन केंद्र की छत से जमकर ईंट-पत्थर बरसाए गए। इस अप्रत्याशित हमले से बाजार में भगदड़ और अफरातफरी मच गई। पथराव में बुलडोजर (JCB) का शीशा और हेडलाइट टूट गई, जबकि आधा दर्जन राहगीर चोटिल हो गए। जान बचाने के लिए प्रशासनिक कर्मियों को मौके से पीछे हटना पड़ा। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मो. फिरोज भी इस हमले में बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन और साहेबगंज नगर परिषद की ओर से नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा था।

अभियान शुरू होने से एक सप्ताह पहले ही दुकानदारों को नोटिस देकर सड़क और सार्वजनिक स्थानों से अवैध कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई थी। प्रशासन की सख्ती को देखते हुए कई दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया था, जबकि कुछ लोगों ने निर्देशों की अनदेखी की थी।इसके बाद प्रशासनिक टीम ने नवल किशोर चौक से अभियान की शुरुआत की। टीम ने ब्रजनंदन चौक, बस स्टैंड, गांधी चौक, गोला रोड, अस्पताल रोड, ब्लॉक गेट, केशव चौक और इंद्रदेव चौक तक सड़क किनारे तथा नालों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। इसी दौरान केशव चौक पहुंचते ही विपणन केंद्र की छत से पथराव शुरू हो गया।घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

पुलिस को देखते ही पथराव करने वाले लोग फरार हो गए। काफी मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य हुई। कार्यपालक पदाधिकारी मो. फिरोज ने बताया कि उपद्रवियों ने अभियान में बाधा डालते हुए सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त किया है। हमलावरों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए साहेबगंज थाने में आवेदन दिया गया है।

Releated Posts

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुझा दिया घर का चिराग, 24 वर्षीय रोहित की मौके पर दर्दनाक मौत

बक्सर, 28 नवम्बर (विक्रांत) अनियंत्रित रफ्तार ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। नावानगर प्रखंड के रूपसागर…

गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला

खगड़िया, 28 नवम्बर (विनोद यादव) गरीबों की समस्याओं के समाधान के लिए अब राजनीतिक दल गांव-पंचायत तक पहुंचकर…

आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर

समस्तीपुर, 28 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) पटेल मैदान में चल रही राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय अंडर-14 बालक क्रिकेट…

जनता की शिकायतों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समय सीमा में समाधान का अल्टीमेटम

समस्तीपुर, 28 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) आम लोगों की समस्याओं के समाधान में लापरवाही और अनावश्यक देरी अब बर्दाश्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top