📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी ⚡नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र ⚡सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति ⚡आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी ⚡सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस ⚡शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी
  • Home
  • कृषि
  • चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान
Image

चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत अगहनी धान की उपज का आकलन करने के लिए शुक्रवार को बक्सर सदर प्रखंड के चुरामनपुर पंचायत में फसल कटनी प्रयोग कराया गया। इस दौरान खेत में धान की अच्छी उपज दर्ज की गई। प्रयोग के आधार पर प्रति हेक्टेयर औसत उत्पादन 68.380 क्विंटल आंका गया है।जानकारी के अनुसार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मोती कुमार दिनकर ने जिला सहकारिता प्रसार पदाधिकारी एवं जिला कृषि पदाधिकारी की मौजूदगी में चुरामनपुर गांव के किसान मणिशंकर राय के खेत में कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया।

यह प्रयोग खेसरा संख्या 1597 में निर्धारित प्रक्रिया के तहत किसान सलाहकार राजेश कुमार द्वारा संपन्न कराया गया।कटनी के लिए खेत में 10 मीटर लंबा और पांच मीटर चौड़ा आयताकार भूखंड निर्धारित किया गया था। इस 50 वर्गमीटर क्षेत्र में धान की कटाई के बाद कुल 34.190 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई। इसके आधार पर गणना करने पर प्रति हेक्टेयर औसत उत्पादन 68.380 क्विंटल पाया गया।

अधिकारियों के अनुसार, फसल कटनी प्रयोग का मुख्य उद्देश्य जिले में धान की वास्तविक उत्पादकता का वैज्ञानिक एवं सटीक आकलन करना है। इसके आंकड़ों के आधार पर कृषि उत्पादन का अनुमान तैयार करने के साथ किसानों के हित में संचालित सरकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलती है।

इस मौके पर सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, राजस्व कर्मचारी सहित संबंधित विभागों के अन्य कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने निर्धारित मानकों के अनुसार प्रयोग की प्रक्रिया पूरी कर उपज का आंकड़ा दर्ज किया।

Releated Posts

नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और दमदार खेल का लोहा मनवाकर बक्सर के…

बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में सरकारी संस्थानों की बदहाल तस्वीर बदलने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं…

बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ

बक्सर, 27 नवंबर (विक्रांत) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ अब बेटियां भी खुलकर आवाज बुलंद करने…

बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी

समस्तीपुर, 27 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर लगाम लगाने के लिए समस्तीपुर में शुक्रवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top