📅 मंगलवार, 24 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡तीन रात रामदयालु गुमटी से गुजरना होगा मुश्किल: रात 10 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा रेल फाटक, खबड़ा से निकलेंगे वाहन ⚡रंग-बिरंगी दीवारों ने बदली आंगनबाड़ी की तस्वीर, बैरवा महुआनी केंद्र बना नौनिहालों का पसंदीदा ठिकाना ⚡बेरोजगारी, पेपर लीक और निजीकरण के खिलाफ युवाओं ने भरी हुंकार, RYA की 27 सदस्यीय जिला कमेटी गठित ⚡2030 तक बिहार के कृषि उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान, मार्च 2027 तक पूरे होंगे तीन विश्वविद्यालयों के भवन ⚡देवघर जा रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई: पांच की दर्दनाक मौत, चार घायल, चीख-पुकार से दहला घटनास्थल ⚡मुजफ्फरपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: पीयर और कच्ची-पक्की की कमान बदली, दो पुलिस अधिकारी हटाए गए ⚡सुबह 7:02 बजे भूकंप के झटकों से कांपा बिहार: नेपाल में था 5.3 तीव्रता का केंद्र, कई जिलों में मची हलचल ⚡पूर्णिया के रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़: 3 हजार से अधिक को मिली नौकरी, पप्पू यादव ने सौंपे ऑफर लेटर ⚡गरीबी की बेड़ियां तोड़ हसनपुर के लाल ने रचा इतिहास, दिल्ली विश्वविद्यालय से हासिल की हिंदी में पीएचडी ⚡ब्रह्मपुर में धान कटनी प्रयोग में निकली 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज, पटना से पहुंची उप निदेशक ने किया निरीक्षण
  • Home
  • रेलवे
  • तीन रात रामदयालु गुमटी से गुजरना होगा मुश्किल: रात 10 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा रेल फाटक, खबड़ा से निकलेंगे वाहन
Image

तीन रात रामदयालु गुमटी से गुजरना होगा मुश्किल: रात 10 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा रेल फाटक, खबड़ा से निकलेंगे वाहन

मुजफ्फरपुर, 24 नवंबर (संतोष गुप्ता) रामदयालु नगर रेलखंड से होकर रात में आवागमन करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे ने रेलपथ की मरम्मत और जरूरी तकनीकी कार्यों को लेकर रामदयालु गुमटी को लगातार तीन रातों तक सड़क यातायात के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ते का सहारा लेना पड़ेगा। रेलवे के इस फैसले से खासकर रात में आने-जाने वाले लोगों को अपने सफर की योजना बदलनी होगी।जानकारी के अनुसार, रामदयालु नगर रेलखंड स्थित समपार फाटक संख्या 07 स्पेशल यानी रामदयालु गुमटी पर रेलवे की ओर से रेल लाइन, स्लीपर और चेक रेल बदलने का काम कराया जाएगा। इसके साथ ही रेलपथ की ओवरहालिंग और मरम्मत भी की जाएगी।

इन कार्यों को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए 25/26, 26/27 और 27/28 नवंबर की रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक गुमटी पर सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। रामदयालु गुमटी बंद रहने के दौरान वाहन चालकों के लिए खबड़ा समपार फाटक संख्या 06 स्पेशल को वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। रात में इस रास्ते से आवागमन किया जा सकेगा। ऐसे में वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय के दौरान रामदयालु गुमटी पहुंचने से बचें और पहले से वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें। फाटक बंद रहने के दौरान यातायात नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारी की गई है। तीनों रातों में औराई के लेखापाल सह आईटी सहायक संतोष कुमार को तैनात किया गया है।

वहीं सदर और रेल थानाध्यक्ष को सशस्त्र पुलिस एवं लाठी बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर व्यवस्था संभालने का निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त वरीय पुलिस अधीक्षक से पर्याप्त पुलिस बल और एक वरीय पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति का अनुरोध किया गया है। रेलवे का यह कार्य रेल परिचालन की सुरक्षा और रेलपथ को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Releated Posts

रंग-बिरंगी दीवारों ने बदली आंगनबाड़ी की तस्वीर, बैरवा महुआनी केंद्र बना नौनिहालों का पसंदीदा ठिकाना

पटना, 24 नवम्बर (पटना डेस्क) बिहार सरकार के कायाकल्प अभियान ने सरकारी संस्थानों की बदहाल तस्वीर बदलने की…

बेरोजगारी, पेपर लीक और निजीकरण के खिलाफ युवाओं ने भरी हुंकार, RYA की 27 सदस्यीय जिला कमेटी गठित

बक्सर, 24 नवम्बर (विक्रांत) बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक और निजीकरण के मुद्दे पर नौजवानों को गोलबंद करने की…

2030 तक बिहार के कृषि उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान, मार्च 2027 तक पूरे होंगे तीन विश्वविद्यालयों के भवन

पटना, 24 नवम्बर (अविनाश कुमार) बिहार के किसानों की आमदनी बढ़ाने और राज्य के कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय…

देवघर जा रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई: पांच की दर्दनाक मौत, चार घायल, चीख-पुकार से दहला घटनास्थल

पटना, 24 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top