📅 सोमवार, 23 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡ब्रह्मपुर में धान कटनी प्रयोग में निकली 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज, पटना से पहुंची उप निदेशक ने किया निरीक्षण ⚡बीजों की जांच में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा सबौर कृषि विवि का सीड जर्मिनेटर, भारत सरकार ने डिजाइन को दिया पंजीकरण ⚡24 नवंबर से बजेगा चीनी मिल का पेराई सत्र का सायरन: खेतों से यार्ड तक पहुंचने लगा गन्ना, टूटी सड़कों ने बढ़ाई किसानों की चिंता ⚡एक साल पुराने पुल का दोबारा उद्घाटन प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ : प्रशांत किशोर नीतीश सेतु के उद्घाटन पर भाजपा पर साधा निशाना, बोले- दूसरे के काम का श्रेय लेने की हो रही कोशिश ⚡बेरोजगारों के लिए खुलेंगे नौकरी के द्वार: 3 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला, 20 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती ⚡समझौता लागू नहीं हुआ तो फिर सड़क पर उतरेंगे राजस्व अधिकारी, वरीय पद वापस लेने की दी चेतावनी ⚡ब्लॉक प्रमुख के घर नोटों का अंबार: 30 लाख नकद, 10 लाख के गहने बरामद, आय से 260% अधिक संपत्ति का खुलासा ⚡पप्पू यादव के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी गड्ढे में गिरी: मचा हड़कंप, एक पुलिसकर्मी घायल ⚡कार्तिक पूर्णिमा पर रेलवे का बड़ा इंतजाम: 24-25 नवंबर को दौड़ेंगी चार जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें, दर्जनों एक्सप्रेस का भी होगा अतिरिक्त ठहराव ⚡बक्सर में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 2.63 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
  • Home
  • कृषि
  • ब्रह्मपुर में धान कटनी प्रयोग में निकली 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज, पटना से पहुंची उप निदेशक ने किया निरीक्षण
Image

ब्रह्मपुर में धान कटनी प्रयोग में निकली 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज, पटना से पहुंची उप निदेशक ने किया निरीक्षण

बक्सर, 23 नवंबर (विक्रांत) जिले में खरीफ फसल वर्ष 2026-27 के तहत अगहनी धान की वास्तविक उपज का आकलन करने के लिए सोमवार को ब्रह्मपुर प्रखंड के कृतसागर गांव में धान कटनी प्रयोग कराया गया। अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, बिहार, पटना की उप निदेशक श्रीमती रश्मि ने मौके पर पहुंचकर कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया। प्रयोग के दौरान निर्धारित भूखंड से कुल 14.220 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। इसके आधार पर धान की औसत उत्पादकता 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंकी गई।

यह कटनी प्रयोग ब्रह्मपुर प्रखंड की योगिया पंचायत अंतर्गत कृतसागर गांव में किसान महेंद्र सिंह, पिता स्व. विजय नारायण सिंह के खेत में कराया गया। खेत के खेसरा संख्या 821 में किसान सलाहकार मानकेश्वर यादव ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फसल कटनी प्रयोग संपन्न कराया। इसके लिए 10 मीटर लंबा और पांच मीटर चौड़ा आयताकार भूखंड चिह्नित किया गया था। निर्धारित क्षेत्र की फसल की कटाई और उपज का वजन करने के बाद उत्पादन का आकलन किया गया।उप निदेशक रश्मि ने पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कटनी प्रयोग संपन्न कराने की जानकारी ली।

इस प्रयोग के आंकड़े फसल की वास्तविक उत्पादकता के आकलन के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इसके आधार पर कृषि उत्पादन से संबंधित सांख्यिकीय आंकड़े तैयार करने में मदद मिलती है।जन्म-मृत्यु निबंधन कार्यालय की भी जांचधान कटनी प्रयोग के निरीक्षण के बाद उप निदेशक ने नगर पंचायत ब्रह्मपुर स्थित जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रीकरण कार्यालय का भी जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय में चल रहे निबंधन कार्यों की समीक्षा की तथा अभिलेखों और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान संबंधित कर्मियों को आवश्यक सुझाव और निर्देश भी दिए गए। उन्होंने निबंधन कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार व्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मोती कुमार दिनकर, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मुन्ना अंसारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रमोद तिवारी, किसान सलाहकार मानकेश्वर यादव सहित अन्य संबंधित कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फसल कटनी प्रयोग और निबंधन संबंधी कार्यों की जानकारी उप निदेशक को उपलब्ध कराई।

Releated Posts

बीजों की जांच में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा सबौर कृषि विवि का सीड जर्मिनेटर, भारत सरकार ने डिजाइन को दिया पंजीकरण

बक्सर, 23 नवंबर (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के वैज्ञानिकों ने कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में एक बड़ी…

24 नवंबर से बजेगा चीनी मिल का पेराई सत्र का सायरन: खेतों से यार्ड तक पहुंचने लगा गन्ना, टूटी सड़कों ने बढ़ाई किसानों की चिंता

बेतिया, 23 नवंबर (विनय कुमार गुप्ता) गन्ना किसानों के इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने वाली हैं। न्यू…

बेरोजगारों के लिए खुलेंगे नौकरी के द्वार: 3 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला, 20 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती

पटना, 23 नवंबर (पटना डेस्क) सिवान जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार पाने का बड़ा अवसर सामने…

समझौता लागू नहीं हुआ तो फिर सड़क पर उतरेंगे राजस्व अधिकारी, वरीय पद वापस लेने की दी चेतावनी

पटना, 23 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार में राजस्व अधिकारियों और सरकार के बीच एक बार फिर टकराव के…

ब्लॉक प्रमुख के घर नोटों का अंबार: 30 लाख नकद, 10 लाख के गहने बरामद, आय से 260% अधिक संपत्ति का खुलासा

सीतामढ़ी, 23 नवंबर (मोहम्मद कलीम) बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की कार्रवाई में बाजपट्टी…

पप्पू यादव के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी गड्ढे में गिरी: मचा हड़कंप, एक पुलिसकर्मी घायल

पटना, 23 नवंबर (पटना डेस्क) निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के काफिले की सुरक्षा में चल रही पुलिस एस्कॉर्ट…

कार्तिक पूर्णिमा पर रेलवे का बड़ा इंतजाम: 24-25 नवंबर को दौड़ेंगी चार जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें, दर्जनों एक्सप्रेस का भी होगा अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 22 नवम्बर (विक्रांत) कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोनपुर मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं और यात्रियों…

बक्सर में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 2.63 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की

बक्सर, 22 नवम्बर (विक्रांत) जिले में पोलियो उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top