📅 मंगलवार, 24 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡तीन रात रामदयालु गुमटी से गुजरना होगा मुश्किल: रात 10 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा रेल फाटक, खबड़ा से निकलेंगे वाहन ⚡रंग-बिरंगी दीवारों ने बदली आंगनबाड़ी की तस्वीर, बैरवा महुआनी केंद्र बना नौनिहालों का पसंदीदा ठिकाना ⚡बेरोजगारी, पेपर लीक और निजीकरण के खिलाफ युवाओं ने भरी हुंकार, RYA की 27 सदस्यीय जिला कमेटी गठित ⚡2030 तक बिहार के कृषि उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान, मार्च 2027 तक पूरे होंगे तीन विश्वविद्यालयों के भवन ⚡देवघर जा रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई: पांच की दर्दनाक मौत, चार घायल, चीख-पुकार से दहला घटनास्थल ⚡मुजफ्फरपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: पीयर और कच्ची-पक्की की कमान बदली, दो पुलिस अधिकारी हटाए गए ⚡सुबह 7:02 बजे भूकंप के झटकों से कांपा बिहार: नेपाल में था 5.3 तीव्रता का केंद्र, कई जिलों में मची हलचल ⚡पूर्णिया के रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़: 3 हजार से अधिक को मिली नौकरी, पप्पू यादव ने सौंपे ऑफर लेटर ⚡गरीबी की बेड़ियां तोड़ हसनपुर के लाल ने रचा इतिहास, दिल्ली विश्वविद्यालय से हासिल की हिंदी में पीएचडी ⚡ब्रह्मपुर में धान कटनी प्रयोग में निकली 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज, पटना से पहुंची उप निदेशक ने किया निरीक्षण
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • रंग-बिरंगी दीवारों ने बदली आंगनबाड़ी की तस्वीर, बैरवा महुआनी केंद्र बना नौनिहालों का पसंदीदा ठिकाना
Image

रंग-बिरंगी दीवारों ने बदली आंगनबाड़ी की तस्वीर, बैरवा महुआनी केंद्र बना नौनिहालों का पसंदीदा ठिकाना

पटना, 24 नवम्बर (पटना डेस्क) बिहार सरकार के कायाकल्प अभियान ने सरकारी संस्थानों की बदहाल तस्वीर बदलने की दिशा में नई उम्मीद जगाई है। इसी अभियान के तहत सारण जिले के बैरवा गांधी महुआनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का ऐसा कायाकल्प हुआ है कि अब यह बच्चों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। कभी सामान्य दिखने वाले इस केंद्र का बदला हुआ स्वरूप नौनिहालों को खेल-खेल में शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ रहा है। केंद्र के सौंदर्यीकरण के साथ ही इसकी दीवारों को आकर्षक रंगों और ज्ञानवर्धक चित्रों से सजाया गया है। यहां बच्चों के मानसिक और बौद्धिक विकास को ध्यान में रखते हुए वर्णमाला, अक्षर, पशु-पक्षियों और प्रकृति से जुड़े रंगीन चित्र बनाए गए हैं। इन चित्रों के माध्यम से छोटे बच्चों को अक्षरों की पहचान, आसपास के पर्यावरण की जानकारी और नई चीजें सीखने का अवसर मिल रहा है।

केंद्र का बदला हुआ वातावरण बच्चों के लिए पढ़ाई को बोझ के बजाय आनंददायक अनुभव बनाने में मददगार साबित हो रहा है। रंगीन चित्रकारी और आकर्षक परिसर के कारण बच्चों में केंद्र आने के प्रति उत्साह बढ़ा है। यहां खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों के जरिए सीखने का बेहतर माहौल तैयार किया गया है। दरअसल, बिहार सरकार का कायाकल्प अभियान केवल भवनों की रंगाई-पुताई तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी संस्थानों को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और सुविधायुक्त बनाने की व्यापक पहल है। सारण जिले में जिला प्रशासन के समन्वय से इस अभियान के तहत विभिन्न सरकारी संस्थानों की सूरत बदलने का काम किया जा रहा है। सरकारी विद्यालयों में रंग-रोगन, शैक्षणिक चित्रकारी और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

वहीं स्वास्थ्य संस्थानों में साफ-सफाई, भवनों के रखरखाव और जरूरी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में काम हो रहा है। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को बेहतर वातावरण में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। बैरवा महुआनी आंगनबाड़ी केंद्र का बदला स्वरूप इस बात की मिसाल बन रहा है कि बेहतर बुनियादी सुविधाएं और आकर्षक वातावरण सरकारी संस्थानों के प्रति लोगों का नजरिया बदल सकते हैं।

Releated Posts

तीन रात रामदयालु गुमटी से गुजरना होगा मुश्किल: रात 10 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा रेल फाटक, खबड़ा से निकलेंगे वाहन

मुजफ्फरपुर, 24 नवंबर (संतोष गुप्ता) रामदयालु नगर रेलखंड से होकर रात में आवागमन करने वाले लोगों की परेशानी…

बेरोजगारी, पेपर लीक और निजीकरण के खिलाफ युवाओं ने भरी हुंकार, RYA की 27 सदस्यीय जिला कमेटी गठित

बक्सर, 24 नवम्बर (विक्रांत) बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक और निजीकरण के मुद्दे पर नौजवानों को गोलबंद करने की…

2030 तक बिहार के कृषि उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान, मार्च 2027 तक पूरे होंगे तीन विश्वविद्यालयों के भवन

पटना, 24 नवम्बर (अविनाश कुमार) बिहार के किसानों की आमदनी बढ़ाने और राज्य के कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय…

देवघर जा रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई: पांच की दर्दनाक मौत, चार घायल, चीख-पुकार से दहला घटनास्थल

पटना, 24 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top