📅 मंगलवार, 24 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡रंग-बिरंगी दीवारों ने बदली आंगनबाड़ी की तस्वीर, बैरवा महुआनी केंद्र बना नौनिहालों का पसंदीदा ठिकाना ⚡बेरोजगारी, पेपर लीक और निजीकरण के खिलाफ युवाओं ने भरी हुंकार, RYA की 27 सदस्यीय जिला कमेटी गठित ⚡2030 तक बिहार के कृषि उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान, मार्च 2027 तक पूरे होंगे तीन विश्वविद्यालयों के भवन ⚡देवघर जा रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई: पांच की दर्दनाक मौत, चार घायल, चीख-पुकार से दहला घटनास्थल ⚡मुजफ्फरपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: पीयर और कच्ची-पक्की की कमान बदली, दो पुलिस अधिकारी हटाए गए ⚡सुबह 7:02 बजे भूकंप के झटकों से कांपा बिहार: नेपाल में था 5.3 तीव्रता का केंद्र, कई जिलों में मची हलचल ⚡पूर्णिया के रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़: 3 हजार से अधिक को मिली नौकरी, पप्पू यादव ने सौंपे ऑफर लेटर ⚡गरीबी की बेड़ियां तोड़ हसनपुर के लाल ने रचा इतिहास, दिल्ली विश्वविद्यालय से हासिल की हिंदी में पीएचडी ⚡ब्रह्मपुर में धान कटनी प्रयोग में निकली 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज, पटना से पहुंची उप निदेशक ने किया निरीक्षण ⚡बीजों की जांच में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा सबौर कृषि विवि का सीड जर्मिनेटर, भारत सरकार ने डिजाइन को दिया पंजीकरण
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • बेरोजगारी, पेपर लीक और निजीकरण के खिलाफ युवाओं ने भरी हुंकार, RYA की 27 सदस्यीय जिला कमेटी गठित
Image

बेरोजगारी, पेपर लीक और निजीकरण के खिलाफ युवाओं ने भरी हुंकार, RYA की 27 सदस्यीय जिला कमेटी गठित

बक्सर, 24 नवम्बर (विक्रांत) बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक और निजीकरण के मुद्दे पर नौजवानों को गोलबंद करने की मुहिम तेज हो गई है। मंगलवार को डुमरांव नगर भवन में इंकलाबी नौजवान सभा (RYA) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन आयोजित हुआ। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवाओं ने व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंका। संगठन के विस्तार, युवाओं की समस्याओं और आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। कन्वेंशन में सर्वसम्मति से 27 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन भी किया गया। नई कमेटी में कॉमरेड वीरेन यादव को जिला सचिव और कॉमरेड रविशंकर राम को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं मो. नासिर हसन जिला मीडिया प्रभारी बनाए गए।

प्रखंड स्तर पर नावानगर सचिव रविरंजन सिंह यादव और अध्यक्ष रविशंकर मौर्य चुने गए। डुमरांव सचिव अरविंद कुमार तथा अध्यक्ष बाबूलाल राम बनाए गए। बक्सर संयोजक की जिम्मेदारी कृष्ण यादव और केसठ प्रखंड संयोजक की जिम्मेदारी विमल सिंह को सौंपी गई।कन्वेंशन को संबोधित करते हुए डुमरांव के पूर्व विधायक एवं RYA के राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड अजीत कुशवाहा ने कहा कि दुनिया में सबसे अधिक युवा आबादी वाले भारत में आज नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। महंगाई, सरकारी नौकरियों में कमी, भर्ती परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक ने युवाओं के भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों का निजीकरण स्थायी रोजगार के अवसरों को खत्म कर रहा है। युवाओं को अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा। जिला सचिव कॉमरेड नवीन कुमार ने कहा कि निजीकरण से आरक्षण और सामाजिक न्याय की व्यवस्था कमजोर हो रही है। संविधान, लोकतंत्र, महिला अधिकारों और अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा के लिए नौजवानों को आगे आना होगा। कन्वेंशन में RYA के आठवें राष्ट्रीय सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया। 19 और 20 दिसंबर 2026 को बक्सर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन का उद्घाटन 19 दिसंबर को शहीद अशफाक उल्ला खां, रामप्रसाद बिस्मिल और रोशन सिंह के शहादत दिवस पर होगा।

समापन पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने गांव-गांव और पंचायत-पंचायत तक संगठन का विस्तार करने तथा बेरोजगारी, शिक्षा और सामाजिक न्याय के सवालों पर आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया।

Releated Posts

रंग-बिरंगी दीवारों ने बदली आंगनबाड़ी की तस्वीर, बैरवा महुआनी केंद्र बना नौनिहालों का पसंदीदा ठिकाना

पटना, 24 नवम्बर (पटना डेस्क) बिहार सरकार के कायाकल्प अभियान ने सरकारी संस्थानों की बदहाल तस्वीर बदलने की…

2030 तक बिहार के कृषि उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान, मार्च 2027 तक पूरे होंगे तीन विश्वविद्यालयों के भवन

पटना, 24 नवम्बर (अविनाश कुमार) बिहार के किसानों की आमदनी बढ़ाने और राज्य के कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय…

देवघर जा रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई: पांच की दर्दनाक मौत, चार घायल, चीख-पुकार से दहला घटनास्थल

पटना, 24 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने…

मुजफ्फरपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: पीयर और कच्ची-पक्की की कमान बदली, दो पुलिस अधिकारी हटाए गए

मुजफ्फरपुर, 24 नवम्बर (संतोष गुप्ता) जिले में पुलिस प्रशासन ने कार्यप्रणाली और अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ा फेरबदल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top