📅 मंगलवार, 24 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡रंग-बिरंगी दीवारों ने बदली आंगनबाड़ी की तस्वीर, बैरवा महुआनी केंद्र बना नौनिहालों का पसंदीदा ठिकाना ⚡बेरोजगारी, पेपर लीक और निजीकरण के खिलाफ युवाओं ने भरी हुंकार, RYA की 27 सदस्यीय जिला कमेटी गठित ⚡2030 तक बिहार के कृषि उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान, मार्च 2027 तक पूरे होंगे तीन विश्वविद्यालयों के भवन ⚡देवघर जा रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई: पांच की दर्दनाक मौत, चार घायल, चीख-पुकार से दहला घटनास्थल ⚡मुजफ्फरपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: पीयर और कच्ची-पक्की की कमान बदली, दो पुलिस अधिकारी हटाए गए ⚡सुबह 7:02 बजे भूकंप के झटकों से कांपा बिहार: नेपाल में था 5.3 तीव्रता का केंद्र, कई जिलों में मची हलचल ⚡पूर्णिया के रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़: 3 हजार से अधिक को मिली नौकरी, पप्पू यादव ने सौंपे ऑफर लेटर ⚡गरीबी की बेड़ियां तोड़ हसनपुर के लाल ने रचा इतिहास, दिल्ली विश्वविद्यालय से हासिल की हिंदी में पीएचडी ⚡ब्रह्मपुर में धान कटनी प्रयोग में निकली 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज, पटना से पहुंची उप निदेशक ने किया निरीक्षण ⚡बीजों की जांच में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा सबौर कृषि विवि का सीड जर्मिनेटर, भारत सरकार ने डिजाइन को दिया पंजीकरण
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • 2030 तक बिहार के कृषि उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान, मार्च 2027 तक पूरे होंगे तीन विश्वविद्यालयों के भवन
Image

2030 तक बिहार के कृषि उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान, मार्च 2027 तक पूरे होंगे तीन विश्वविद्यालयों के भवन

पटना, 24 नवम्बर (अविनाश कुमार) बिहार के किसानों की आमदनी बढ़ाने और राज्य के कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने अधिकारियों को वर्ष 2030 तक परिवहन और लॉजिस्टिक्स की बेहतर व्यवस्था विकसित करने का निर्देश दिया है, ताकि बिहार के कृषि उत्पाद आसानी से देश-विदेश के बाजारों तक पहुंच सकें। मुख्यमंत्री ने नकदी फसलों की जिलावार कार्ययोजना तैयार करने और कृषि योजनाओं का सीधा लाभ किसानों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री मंगलवार को लोकसेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में ‘बिहार गति’ के तहत 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली राज्य की परियोजनाओं और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।

इस दौरान उच्च शिक्षा एवं कृषि विकास से जुड़ी योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर परियोजनाएं पूरी करने का निर्देश दिया। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन, इंडोर स्टेडियम और राष्ट्रीय उच्च पथ से संपर्कता पथ समेत अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इसके अलावा पूर्णिया विश्वविद्यालय और पटना विश्वविद्यालय के भवन निर्माण की प्रगति भी जानी। उन्होंने तीनों विश्वविद्यालयों के निर्माणाधीन भवनों और अन्य आधारभूत संरचनाओं का काम मार्च 2027 तक पूरा करने का निर्देश दिया।पटना विश्वविद्यालय के समग्र विकास के लिए सभी हितधारकों से बातचीत कर मास्टर प्लान तैयार करने को कहा।

साथ ही छात्रावासों में केवल विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने और बीएड कॉलेजों में जल्द डिग्री कॉलेज शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र की प्राथमिकताएं निर्धारित कर नकदी फसलों की जिलावार कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कृषि योजनाओं का मूल उद्देश्य किसानों की आर्थिक समृद्धि होना चाहिए। इसके लिए स्थानीय जरूरतों और संभावनाओं के अनुरूप योजनाएं तैयार की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा का मजबूत आधारभूत ढांचा और कृषि क्षेत्र का विकास बिहार की प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं। सभी विभाग आपसी समन्वय से योजनाओं को जमीन पर उतारें, ताकि विद्यार्थियों और किसानों को सीधा लाभ मिल सके।बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह सहित शिक्षा, कृषि, वित्त एवं मंत्रिमंडल सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Releated Posts

रंग-बिरंगी दीवारों ने बदली आंगनबाड़ी की तस्वीर, बैरवा महुआनी केंद्र बना नौनिहालों का पसंदीदा ठिकाना

पटना, 24 नवम्बर (पटना डेस्क) बिहार सरकार के कायाकल्प अभियान ने सरकारी संस्थानों की बदहाल तस्वीर बदलने की…

बेरोजगारी, पेपर लीक और निजीकरण के खिलाफ युवाओं ने भरी हुंकार, RYA की 27 सदस्यीय जिला कमेटी गठित

बक्सर, 24 नवम्बर (विक्रांत) बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक और निजीकरण के मुद्दे पर नौजवानों को गोलबंद करने की…

देवघर जा रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई: पांच की दर्दनाक मौत, चार घायल, चीख-पुकार से दहला घटनास्थल

पटना, 24 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने…

मुजफ्फरपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: पीयर और कच्ची-पक्की की कमान बदली, दो पुलिस अधिकारी हटाए गए

मुजफ्फरपुर, 24 नवम्बर (संतोष गुप्ता) जिले में पुलिस प्रशासन ने कार्यप्रणाली और अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ा फेरबदल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top