📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी ⚡नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र ⚡सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति ⚡आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी ⚡सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस ⚡शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी
  • Home
  • मौसम
  • बिहार में ठंड और धुंध का डबल अटैक, 21 नवंबर को पटना समेत 13 जिलों में बारिश के आसार
Image

बिहार में ठंड और धुंध का डबल अटैक, 21 नवंबर को पटना समेत 13 जिलों में बारिश के आसार

पटना, 18 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुबह और रात में ठंड का असर बढ़ने के साथ धुंध ने भी लोगों की परेशानी बढ़ानी शुरू कर दी है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा। हालांकि, सुबह और रात्रि के समय धुंध छाए रहने तथा ठंड का प्रभाव जारी रहने की संभावना है। मंगलवार को पूर्णिया में दृश्यता घटकर महज 400 मीटर रह गई। वहीं, अरवल प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना समेत 16 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री और न्यूनतम 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कैमूर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह पटना में आर्द्रता 66 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 नवंबर को चक्रवाती तूफान के आंध्र प्रदेश पार करने के बाद बिहार के मौसम पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। इसके चलते 21 नवंबर को पटना समेत 13 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

प्रभावित जिलों में नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर शामिल हैं। मौसम के इस बदलते रुख को देखते हुए सुबह और रात में सावधानी बरतने की जरूरत है।

Releated Posts

चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत अगहनी धान की उपज का आकलन…

नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और दमदार खेल का लोहा मनवाकर बक्सर के…

बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में सरकारी संस्थानों की बदहाल तस्वीर बदलने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं…

बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ

बक्सर, 27 नवंबर (विक्रांत) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ अब बेटियां भी खुलकर आवाज बुलंद करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top