📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी ⚡नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र ⚡सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति ⚡आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी ⚡सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस ⚡शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • छठ महापर्व को लेकर आधी रात सड़कों पर उतरे डीएम-एसपी, बस स्टैंड से घाटों तक सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

छठ महापर्व को लेकर आधी रात सड़कों पर उतरे डीएम-एसपी, बस स्टैंड से घाटों तक सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पटना, 13 नवंबर (पटना डेस्क) लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सीवान जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़, यात्रियों की सुरक्षा और छठ घाटों पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बुधवार की देर रात शहर का औचक निरीक्षण किया। आधी रात को दोनों आला अधिकारियों के सड़कों पर उतरने से प्रशासनिक महकमे में भी हलचल तेज हो गई। इस दौरान अधिकारियों ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रमुख छठ घाटों की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को कई कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत शहर के बस स्टैंड से हुई। डीएम ने नगर परिषद के अधिकारियों को परिसर में विशेष साफ-सफाई, रंग-रोगन और आकर्षक सजावट कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि छठ के अवसर पर दूसरे राज्यों और शहरों से बड़ी संख्या में प्रवासी लोग अपने घर लौटते हैं। ऐसे में बस स्टैंड पर स्वच्छता और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।इसके बाद डीएम और एसपी रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, प्रकाश व्यवस्था और यात्रियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने रेल प्रशासन को छठ के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने और यात्रियों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम करने को कहा। इसके बाद अधिकारियों का काफिला प्रमुख छठ घाटों की ओर बढ़ा। दाहा नदी पुल, राजेंद्र स्टेडियम के समीप पंचमंदिरा पोखर और गांधी मैदान के पास स्थित पोखर का निरीक्षण किया गया। डीएम ने सभी घाटों पर समय रहते बैरिकेडिंग, पर्याप्त रोशनी और आकर्षक सजावट सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

साथ ही व्रतियों के आने-जाने के रास्तों को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया। डीएम ने स्पष्ट किया कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर काम करें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, सदर एसडीओ, एसडीपीओ सहित नगर परिषद, विद्युत विभाग और जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Releated Posts

चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत अगहनी धान की उपज का आकलन…

नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और दमदार खेल का लोहा मनवाकर बक्सर के…

बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में सरकारी संस्थानों की बदहाल तस्वीर बदलने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं…

बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ

बक्सर, 27 नवंबर (विक्रांत) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ अब बेटियां भी खुलकर आवाज बुलंद करने…

बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी

समस्तीपुर, 27 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर लगाम लगाने के लिए समस्तीपुर में शुक्रवार…

नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

बक्सर, 26 नवंबर (विक्रांत) युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक…

सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) भारतीय कृषि को नई तकनीक, आधुनिक अनुसंधान और नवाचारों से जोड़ने के लिए बिहार…

आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी

समस्तीपुर, 27 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन…

सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) सरकारी सहायता के सहारे अपना कारोबार खड़ा करने और आत्मनिर्भर बनने का सपना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top