📅 रविवार, 29 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुझा दिया घर का चिराग, 24 वर्षीय रोहित की मौके पर दर्दनाक मौत ⚡अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल ⚡गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला ⚡आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर ⚡जनता की शिकायतों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समय सीमा में समाधान का अल्टीमेटम ⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • मगही पान को राष्ट्रीय पहचान: नई दिल्ली में मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार, बिहार की कृषि विरासत का बढ़ा मान
Image

मगही पान को राष्ट्रीय पहचान: नई दिल्ली में मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार, बिहार की कृषि विरासत का बढ़ा मान

बक्सर, 12 नवंबर (विक्रांत) बिहार की समृद्ध कृषि एवं सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। मगही पान की उपलब्धि पर आयोजित समारोह में नई दिल्ली में प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। माननीय प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने यह पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह एवं मगही पान उत्पादक कल्याण समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से पुरस्कार ग्रहण किया।

इस उपलब्धि को बिहार के किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और पान उत्पादकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। खास बात यह है कि मगही पान को इस मुकाम तक पहुंचाने में बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के वैज्ञानिकों की अहम भूमिका रही है। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने अपने अनुसंधान, तकनीकी मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग के माध्यम से पान उत्पादकों को महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की है।

इससे मगही पान की गुणवत्ता, उत्पादन और पहचान को मजबूती मिलने के साथ बिहार की पारंपरिक कृषि को भी राष्ट्रीय मंच पर गौरव हासिल हुआ है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने इस उपलब्धि पर मगही पान उत्पादक किसानों, मगही पान उत्पादक कल्याण समिति के सदस्यों तथा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने इसे बिहार की समृद्ध कृषि एवं सांस्कृतिक विरासत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

उन्होंने कहा कि इस तरह की राष्ट्रीय पहचान किसानों के परिश्रम और वैज्ञानिक अनुसंधान के बेहतर समन्वय का परिणाम है। यह सम्मान न केवल मगही पान उत्पादकों का उत्साह बढ़ाएगा, बल्कि बिहार के पारंपरिक कृषि उत्पादों को नई पहचान दिलाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

Releated Posts

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुझा दिया घर का चिराग, 24 वर्षीय रोहित की मौके पर दर्दनाक मौत

बक्सर, 28 नवम्बर (विक्रांत) अनियंत्रित रफ्तार ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। नावानगर प्रखंड के रूपसागर…

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल

मुजफ्फरपुर, 28 नवम्बर (संतोष गुप्ता) साहेबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर शुक्रवार को उपद्रवियों और…

गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला

खगड़िया, 28 नवम्बर (विनोद यादव) गरीबों की समस्याओं के समाधान के लिए अब राजनीतिक दल गांव-पंचायत तक पहुंचकर…

आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर

समस्तीपुर, 28 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) पटेल मैदान में चल रही राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय अंडर-14 बालक क्रिकेट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top