• Home
  • Crime
  • परिहारा में मामूली विवाद पर खूनी वार: थूक फेंकने की बात पर युवक को सिर में मारी गोली, 30 साल पहले पिता की भी हुई थी हत्या
Image

परिहारा में मामूली विवाद पर खूनी वार: थूक फेंकने की बात पर युवक को सिर में मारी गोली, 30 साल पहले पिता की भी हुई थी हत्या

बेगूसराय, 05 नवंबर (धरम कुमार) मामूली विवाद ने गुरुवार सुबह खूनी रूप ले लिया। बेगूसराय जिले के परिहारा थाना क्षेत्र स्थित परिहारा गांव में न्यू मार्केट के पास पीपल के पेड़ के नजदीक 34 वर्षीय रविभूषण सहनी को सिर में गोली मार दी गई। वारदात के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए बेगूसराय भेजा गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना की पृष्ठभूमि में बुधवार रात का मामूली विवाद बताया जा रहा है। चर्चा है कि घर के पास थूक फेंकने को लेकर रविभूषण सहनी और उनके पड़ोसी के बीच कहासुनी हुई थी।

आरोप है कि इसी विवाद के बाद गुरुवार सुबह पड़ोसी युवक ने रविभूषण को गोली मार दी। हालांकि, पुलिस ने अभी घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोली रविभूषण के सिर के अगले हिस्से में लगी और अंदर फंस गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही परिहारा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्वजन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल बेगूसराय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। स्वजन के फर्द बयान और लिखित आवेदन का इंतजार किया जा रहा है।

तीन दशक पहले पिता की भी हुई थी हत्याघटना के बाद गांव में पुरानी वारदात की चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 30 वर्ष पहले रविभूषण सहनी के पिता की भी अपराधियों ने हत्या कर दी थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Releated Posts

कोचस में खूनी वारदात से दहशत: घर लौट रहे युवक की हत्या कर गड्ढे में फेंका शव, NH-319 पर भड़का जनआक्रोश

पटना, 05 नवंबर (पटना डेस्क) रोहतास जिले में घर लौट रहे 28 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या से…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 5, 2026

शादी के सपने दिखाकर डेढ़ करोड़ की साइबर लूट, डेटिंग पोर्टल की श्रुति ने इंजीनियर समेत पूरे परिवार की जमा पूंजी उड़ाई

दरभंगा, 05 नवंबर (अजय राय) प्यार, शादी और मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगी का ऐसा सनसनीखेज…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 5, 2026

मुजफ्फरपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: 48 घंटे में चेन लुटेरों का पर्दाफाश, सोने की चेन पिघलाकर बनाया था गोला

मुजफ्फरपुर, 04 नवंबर (संतोष गुप्ता) बिहार के मुजफ्फरपुर में महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 4, 2026

मधुबनी गोलीकांड से उबाल: फरार ASI पर 25 हजार का इनाम, पुलिस को ग्रामीणों ने आधा किलोमीटर खदेड़ा

मधुबनी, 03 नवंबर (आशीष यादव) बिहार के मधुबनी जिले के बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद इलाके में तनाव चरम…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 3, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top