• Home
  • मुख्य समाचार
  • बक्सर में 2.90 लाख मतदाताओं की सूची होगी दुरुस्त: 12 नवंबर से दावा-आपत्ति, जनवरी में अंतिम सूची जारी
Image

बक्सर में 2.90 लाख मतदाताओं की सूची होगी दुरुस्त: 12 नवंबर से दावा-आपत्ति, जनवरी में अंतिम सूची जारी

बक्सर, 03 नवंबर (विक्रांत) विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज कर दी है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के सफल और पारदर्शी संचालन को लेकर मंगलवार को 200-बक्सर विधानसभा क्षेत्र के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें मतदाता सूची की वर्तमान स्थिति, मतदान केंद्रों, आयु-लिंग विवरण, दिव्यांग मतदाताओं और पुनरीक्षण की समय-सारणी की जानकारी दी गई। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 3 नवंबर 2026 तक बक्सर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,90,262 मतदाता दर्ज हैं।

इनमें 1,52,561 पुरुष, 1,37,693 महिलाएं और आठ तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। क्षेत्र में कुल 346 मतदान केंद्र हैं। नगर परिषद बक्सर में 128, बक्सर सदर में 126 और चौसा में 92 मतदान केंद्र हैं। निर्वाचक सूची में कुल 2,497 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। इनमें 514 दृष्टिबाधित, 941 चलने-फिरने में असमर्थ, 186 श्रवण एवं वाक् बाधित तथा 856 अन्य श्रेणी के मतदाता हैं। वहीं, 90 से 99 वर्ष आयु वर्ग के 326 और 100 वर्ष या उससे अधिक उम्र के 16 मतदाता दर्ज हैं। सूची में लिंगानुपात 903 बताया गया। विशेष पुनरीक्षण के तहत मतदान केंद्रों का युक्तिकरण 2 नवंबर को निर्धारित है। प्रारूप निर्वाचक सूची 12 नवंबर को प्रकाशित होगी।

इसके बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावा-आपत्तियां ली जाएंगी। इनका निष्पादन 28 दिसंबर तक होगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी। मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार के लिए 21-22 नवंबर तथा 5-6 दिसंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित होंगे। बैठक में राजनीतिक दलों से पात्र नागरिकों के नाम जुड़वाने तथा मृत, अपात्र और स्थानांतरित मतदाताओं की जानकारी देने की अपील की गई। अधिकारियों ने पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में भूमि सुधार उप समाहर्ता, अवर निर्वाचन पदाधिकारी और संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद रहे।

Releated Posts

बिरौल में बस का खूनी कहर: बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, साथी गंभीर, गुस्साए ग्रामीणों ने बस में की तोड़फोड़

दरभंगा, 07 नवंबर (अजय राय) जिले के बिरौल में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 7, 2026

पुराने मोबाइल-बैटरी से फैल रहा जहर, नुक्कड़ नाटक कर स्काउट-गाइड कैडेट्स ने ई-वेस्ट के खतरों से किया आगाह

समस्तीपुर (मोहम्मद जमशेद) घरों में बेकार पड़े मोबाइल फोन, कंप्यूटर, बैटरी और चार्जर यदि सामान्य कचरे में फेंके…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

धनतेरस पर मानवता की मिसाल: 400 जरूरतमंदों को कराया गया भरपेट भोजन, मातृवंदन फाउंडेशन की पहल ने जीता दिल

समस्तीपुर, 06 नवंबर (मोहम्मद जमशेद) धनतेरस के पर्व पर जहां बाजारों में खरीदारी की रौनक और घरों में…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

समाहरणालय में आग से निपटने का हुआ अभ्यास, डीएम के सामने अग्निशमन टीम ने दिखाया हुनर

समस्तीपुर, 06 नवंबर (मोहम्मद जमशेद) आपातकाल में जरा सी लापरवाही जान-माल पर भारी पड़ सकती है। आग लगने…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top