• Home
  • मुख्य समाचार
  • शराबबंदी अभियान को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, 26 नवंबर तक समस्तीपुर में चलेगा जागरूकता का महाअभियान
Image

शराबबंदी अभियान को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, 26 नवंबर तक समस्तीपुर में चलेगा जागरूकता का महाअभियान

समस्तीपुर, 03 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) जिले में शराब के सेवन और अवैध कारोबार के खिलाफ जागरूकता की मुहिम तेज होगी। मद्य निषेध अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने अधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार और जनभागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। 27 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक चलने वाले अभियान की समीक्षा सोमवार को जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में हुई। बैठक में नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, जन-जागरूकता गतिविधियों और विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य शराब के सेवन और अवैध कारोबार के दुष्परिणामों से लोगों को जागरूक करना तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अभियान केवल औपचारिक कार्यक्रम बनकर न रह जाए, बल्कि इसे जनआंदोलन का रूप दिया जाए। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया सहित सभी संचार माध्यमों से मद्य निषेध के महत्व, नशे के सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्परिणामों और कानून के प्रावधानों का प्रचार किया जाएगा।

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय को गतिविधियों का नियमित प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा गया।नुक्कड़ नाटक से लोगों को करेंगे जागरूकजिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी को लोकभाषा और स्थानीय परिवेश पर आधारित नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्देश दिया गया। इन कार्यक्रमों में नशामुक्त समाज, स्वस्थ जीवनशैली और परिवार पर शराब के नकारात्मक प्रभावों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा।शिक्षा विभाग के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा।

वहीं जीविका के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और उनके परिवारों तक अभियान का संदेश पहुंचाया जाएगा। बैठक में उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, जीविका डीपीएम विक्रांत कुमार, जूही कुमारी, शुभम कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समयबद्ध कार्यक्रम और नियमित समीक्षा के जरिए अभियान सफल बनाने का निर्देश दिया।

Releated Posts

बिरौल में बस का खूनी कहर: बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, साथी गंभीर, गुस्साए ग्रामीणों ने बस में की तोड़फोड़

दरभंगा, 07 नवंबर (अजय राय) जिले के बिरौल में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 7, 2026

पुराने मोबाइल-बैटरी से फैल रहा जहर, नुक्कड़ नाटक कर स्काउट-गाइड कैडेट्स ने ई-वेस्ट के खतरों से किया आगाह

समस्तीपुर (मोहम्मद जमशेद) घरों में बेकार पड़े मोबाइल फोन, कंप्यूटर, बैटरी और चार्जर यदि सामान्य कचरे में फेंके…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

धनतेरस पर मानवता की मिसाल: 400 जरूरतमंदों को कराया गया भरपेट भोजन, मातृवंदन फाउंडेशन की पहल ने जीता दिल

समस्तीपुर, 06 नवंबर (मोहम्मद जमशेद) धनतेरस के पर्व पर जहां बाजारों में खरीदारी की रौनक और घरों में…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

समाहरणालय में आग से निपटने का हुआ अभ्यास, डीएम के सामने अग्निशमन टीम ने दिखाया हुनर

समस्तीपुर, 06 नवंबर (मोहम्मद जमशेद) आपातकाल में जरा सी लापरवाही जान-माल पर भारी पड़ सकती है। आग लगने…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top