• Home
  • मुख्य समाचार
  • सरदार पटेल की जयंती पर सबौर कृषि विश्वविद्यालय में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश, कुलपति के नेतृत्व में निकली रन फॉर यूनिटी
Image

सरदार पटेल की जयंती पर सबौर कृषि विश्वविद्यालय में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश, कुलपति के नेतृत्व में निकली रन फॉर यूनिटी

बक्सर, 31 अक्टूबर (विक्रांत) लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में शनिवार को राष्ट्रभक्ति और एकजुटता का अद्भुत नजारा देखने को मिला। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में अधिकारियों, वैज्ञानिकों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने एकजुट होकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। विश्वविद्यालय के निदेशालय छात्र कल्याण के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अपराह्न चार बजे मुख्य प्रशासनिक भवन के पोर्टिको के सामने हुआ।

कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय एकता की शपथ के साथ हुई। सभी प्रतिभागियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया। इसके बाद कुलपति के नेतृत्व में सामूहिक पदयात्रा निकाली गई, जो विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। पदयात्रा के दौरान अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और सामूहिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया।

कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकीकरण और अखंडता का अनुपम प्रेरणास्रोत है। देश की वास्तविक शक्ति नागरिकों के आपसी विश्वास, सहयोग और एकजुटता में निहित है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुसंधान के साथ विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और संवैधानिक मूल्यों का विकास करना भी है।

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. मिजनुल हक, निदेशक अनुसंधान डॉ. अनिल कुमार सिंह, अधिष्ठाता कृषि डॉ. संजय कुमार, निदेशक प्रशासन डॉ. राजेश कुमार, डॉ. आर. के. सोहाने, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. जे. एन. श्रीवास्तव, डॉ. फेजा अहमद, डॉ. श्वेता शंभवी, श्री कुमार रमन, डॉ. रूबी रानी और डॉ. वाई. के. सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।निदेशक छात्र कल्याण डॉ. श्वेता शंभवी ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में एकजुट होने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में एनएसएस समन्वयक डॉ. सुवर्णा रे चौधरी, एनसीसी समन्वयक डॉ. सौरभ कुमार चौधरी, डॉ. राजेंद्रगौड़ा पाटिल, डॉ. स्नेह प्रभा, डॉ. अजय भारद्वाज और डॉ. विवेक रंजन की सक्रिय सहभागिता रही।पदयात्रा के समापन पर सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद प्रतिभागियों के बीच चॉकलेट वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजन ने राष्ट्रीय एकता और सशक्त भारत निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की।

Releated Posts

बिरौल में बस का खूनी कहर: बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, साथी गंभीर, गुस्साए ग्रामीणों ने बस में की तोड़फोड़

दरभंगा, 07 नवंबर (अजय राय) जिले के बिरौल में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 7, 2026

पुराने मोबाइल-बैटरी से फैल रहा जहर, नुक्कड़ नाटक कर स्काउट-गाइड कैडेट्स ने ई-वेस्ट के खतरों से किया आगाह

समस्तीपुर (मोहम्मद जमशेद) घरों में बेकार पड़े मोबाइल फोन, कंप्यूटर, बैटरी और चार्जर यदि सामान्य कचरे में फेंके…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

धनतेरस पर मानवता की मिसाल: 400 जरूरतमंदों को कराया गया भरपेट भोजन, मातृवंदन फाउंडेशन की पहल ने जीता दिल

समस्तीपुर, 06 नवंबर (मोहम्मद जमशेद) धनतेरस के पर्व पर जहां बाजारों में खरीदारी की रौनक और घरों में…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

समाहरणालय में आग से निपटने का हुआ अभ्यास, डीएम के सामने अग्निशमन टीम ने दिखाया हुनर

समस्तीपुर, 06 नवंबर (मोहम्मद जमशेद) आपातकाल में जरा सी लापरवाही जान-माल पर भारी पड़ सकती है। आग लगने…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top