• Home
  • मुख्य समाचार
  • डुमरांव में बिना लाइसेंस पटाखा बेचा तो खैर नहीं: 600 रुपये चालान देकर करें आवेदन, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई
Image

डुमरांव में बिना लाइसेंस पटाखा बेचा तो खैर नहीं: 600 रुपये चालान देकर करें आवेदन, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

बक्सर, 29 अक्टूबर (विक्रांत) दीपावली सहित अन्य पर्व-त्योहारों के दौरान पटाखों की बिक्री को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अनुमंडल क्षेत्र में पटाखों का कारोबार करने के इच्छुक लोगों को बिक्री के लिए अनुमंडल कार्यालय से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण और बिक्री करते पकड़े जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अनुमंडल प्रशासन के अनुसार, लाइसेंस प्राप्त करने के लिए इच्छुक दुकानदारों को 600 रुपये का चालान जमा कर आवेदन एसडीएम कार्यालय, डुमरांव में देना होगा। आवेदन की जांच और निर्धारित सुरक्षा मानकों के सत्यापन के बाद ही लाइसेंस निर्गत किया जाएगा।

पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कई मानक निर्धारित किए हैं। इसके तहत बिजली के खंभों और ज्वलनशील सामग्री के पास पटाखों की दुकान लगाने पर प्रतिबंध रहेगा। भीड़भाड़ वाले और आवासीय इलाकों में भी दुकान खोलने की अनुमति नहीं होगी। बिक्री स्थल पर बालू, पानी और अग्निशामक यंत्र जैसे अग्निरोधक उपकरण रखना अनिवार्य होगा, ताकि किसी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल बचाव किया जा सके।प्रशासन ने पटाखों के भंडारण को लेकर भी नियम तय किए हैं। दुकानदारों को गन पाउडर और अमोनियम नाइट्रेट जैसी विस्फोटक सामग्री रखने की अनुमति नहीं होगी।

साथ ही, पांच हजार रुपये से अधिक कीमत के पटाखे रखने पर भी रोक रहेगी।निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने, कालाबाजारी करने और अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने पर भी कार्रवाई की जाएगी।अनुमंडल दंडाधिकारी राजीव कुमार ने स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस पटाखों का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन का उद्देश्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना और संभावित हादसों पर अंकुश लगाना है।

Releated Posts

बक्सर किसान मेले में चमके अन्नदाता: फल-फूल, सब्जियों और अनाज की प्रदर्शनी में किसानों ने मारी बाजी, पांच वर्गों में प्रगतिशील कृषकों को मिला सम्मान

बक्सर, 05 नवंबर (विक्रांत) खेती-बाड़ी में पसीना बहाने वाले अन्नदाताओं की मेहनत को मंच देकर प्रोत्साहित करने की…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 5, 2026

भास्कर महोत्सव से जगमगाएगी बक्सर की सांस्कृतिक पहचान, कलाकारों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मंच

बक्सर, 05 नवंबर (विक्रांत) जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला और लोक परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 5, 2026

सीवान मंडल कारा में सुरक्षा की खुली पोल: छापेमारी में मिले प्रतिबंधित सामान, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

पटना, 05 नवंबर (पटना डेस्क) सीवान मंडल कारा में गुरुवार को जिला प्रशासन की औचक छापेमारी के दौरान…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 5, 2026

दीपावली-छठ पर बक्सर में सुरक्षा का कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

बक्सर, 05 नवंबर (विक्रांत) दीपावली एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 5, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top