• Home
  • मुख्य समाचार
  • शिक्षक-स्नातक चुनाव में राजद ने फूंका बिगुल, एक मंच से डॉ. संजीव और दिलीप कुमार का एनडीए पर हमला
Image

शिक्षक-स्नातक चुनाव में राजद ने फूंका बिगुल, एक मंच से डॉ. संजीव और दिलीप कुमार का एनडीए पर हमला

नालंदा, 18 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपनी चुनावी गतिविधियों को धार देना शुरू कर दिया है। शनिवार, 17 अक्टूबर को बिहारशरीफ के होटल वैभव इंटरनेशनल मैरिज हॉल में राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित समीक्षात्मक बैठक में शिक्षक प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार और स्नातक प्रत्याशी दिलीप कुमार पहली बार एक मंच पर पहुंचे। दोनों प्रत्याशियों ने एनडीए पर जमकर निशाना साधते हुए मतदाताओं से राजद के पक्ष में गोलबंद होने की अपील की। बैठक में बड़ी संख्या में शिक्षक, प्राचार्य और स्नातक मतदाता शामिल हुए।

तीन जिलों में होने वाले चुनाव को लेकर संगठन की भूमिका, मतदाताओं से संपर्क और चुनावी रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया। शिक्षक प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि एनडीए के नेता हताशा में लगातार बैठकें कर रहे हैं, लेकिन बुद्धिजीवी मतदाता उनके प्रत्याशी को समर्थन देने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने राजद के पक्ष में समर्थन जुटाने की अपील की। स्नातक प्रत्याशी दिलीप कुमार ने नीतीश कुमार सरकार पर भ्रष्टाचार और विकास के नाम पर लूट का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि स्नातक मतदाता मौजूदा शासन व्यवस्था से परेशान हैं और चुनाव में अपनी नाराजगी का इजहार करेंगे।पूर्व विधायक राकेश रौशन ने कहा कि नालंदा से पूरे राज्य के बुद्धिजीवी मतदाताओं के बीच बदलाव का संदेश जाएगा और राजद प्रत्याशियों की जीत होगी।

पूर्व राज्य प्रवक्ता मनीष यादव ने चुनाव को बदलाव की लड़ाई बताते हुए इसे तेजस्वी यादव के ए टू जेड समाज को सम्मान देने का संघर्ष करार दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष हुमायु अख्तर तारिक, राजद नेता टनटन खान और पूर्व प्रधान महासचिव सुनील यादव ने भी अपने संबोधन में एनडीए पर निशाना साधा। सुनील यादव ने एनडीए के दोनों प्रत्याशियों की भाषा-शैली पर सवाल उठाए। बैठक की अध्यक्षता राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रो. डॉ. प्रेमनाथ ने की। मौके पर पूर्व राजद प्रत्याशी अनिल महाराज, डॉ. अमरेंद्र कुमार, सुनील साव, निधि शर्मा, कल्लू मुखिया, अरुणेश यादव, दीपक कुमार, मनोरमा रानी, राजबल्लम यादव, खुर्शीद अंसारी, जीतू यादव, प्रमोद गुप्ता, मणिशंकर कुमार, आर्यन यादव, गोलू यादव और नीतीश यादव समेत बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Releated Posts

पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा का महाकुंभ: 16,800 प्रतिमाओं पर कड़ा पहरा, 25 हजार जवानों ने संभाला मोर्चा

पटना, 18 अक्टूबर (अविनाश कुमार) मां दुर्गा के पट खुलते ही राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में सुरक्षा शो: सड़कों पर उतरी पुलिस, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का भी लिया जायजा

बक्सर, 17 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top