• Home
  • राजनीति
  • एमएलसी चुनाव से पहले नालंदा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: विजय सिन्हा ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश
Image

एमएलसी चुनाव से पहले नालंदा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: विजय सिन्हा ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश

नालंदा, 17 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने नालंदा में चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार देर शाम बिहारशरीफ स्थित दुर्गा मैरेज हॉल में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में कार्यकर्ता बैठक हुई। बैठक में बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा और भाजपा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी बलराम मंडल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया और पटना निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी प्रो. नवल किशोर यादव और नीरज कुमार के समर्थन में मतदान की अपील की गई।

बैठक के दौरान कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पटना में छात्र संगठनों के विरोध प्रदर्शन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष भ्रम और झूठ का वातावरण तैयार कर संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने के प्रयास देश में अराजकता का वातावरण पैदा करने की कोशिश हैं।मंत्री ने कहा कि विपक्षी नेता युवाओं को भ्रमित करने में जुटे हैं, लेकिन जनता उनकी मंशा समझ चुकी है। कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले इन दलों ने बिहार को कलंकित किया। उन्होंने कहा कि अब न्यायालय पर सवाल उठाए जा रहे हैं तथा ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं के प्रति भी नकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

विजय सिन्हा ने कहा कि देश की जनता ऐसी मानसिकता रखने वालों को पहले भी जवाब दे चुकी है। उन्होंने विपक्ष पर अराजकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए तंज कसा कि नायक बनने निकले विपक्षी नेताओं को जनता ने खलनायक बनने लायक भी नहीं छोड़ा।बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. रामसागर सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, सुधीर कुमार, शैलेन्द्र कुमार, डॉ. आशुतोष कुमार, जिला मंत्री अमरेश कुमार, कार्यालय मंत्री गोपाल कुमार, सोनू कुमार हिंदू, रौशन सिंह, अमित शान, अनुग्रह नारायण, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रुचि श्रीवास्तव, इंदु कुशवाहा, रेणु देवी, पुनीता देवी, रवि राज, संदीप कुमार, अविनाश कुमार, रजनीश कुमार, निर्मल कुमार सिंह, मुकेश कुमार, कृष्णमूर्ति कुमार, अमित कुमार, अभयनंदन पांडेय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Releated Posts

सीमांचल-कोसी में BJP का संगठनात्मक मिशन तेज, बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने मैदान में उतरे अनंत नारायण मिश्र

पटना, 26 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सीमांचल और कोसी क्षेत्र में संगठन…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 26, 2026

बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल: विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने छोड़ी कुर्सी, अब JDU की नजर

पटना, 21 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में सोमवार को बड़ा बदलाव सामने आया। विधान परिषद के…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

आरक्षण पर NDA में महाभारत: चिराग ने मांझी-सुमन को घेरा, बोले- बदलाव चाहने वालों को पहले छोड़ना होगा पद

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षण को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

ByByअशोक अश्क अगस्त 29, 2026

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top