• Home
  • राज्य समाचार
  • 5-5 स्टेंट का खेल या इलाज में बड़ा घोटाला, KGMU में आयुष्मान योजना के तहत हुए उपचार पर जांच तेज
Image

5-5 स्टेंट का खेल या इलाज में बड़ा घोटाला, KGMU में आयुष्मान योजना के तहत हुए उपचार पर जांच तेज

लखनऊ, 06 जून (सेंट्रल डेस्क) राजधानी के प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में मरीजों को एक साथ पांच-पांच स्टेंट लगाए जाने के मामलों ने स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा दिया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत हुए इन उपचारों में संभावित अनियमितता और वित्तीय गड़बड़ी की आशंका के बीच जांच तेज कर दी गई है। KGMU के लारी कार्डियोलॉजी विभाग में स्टेंट प्रत्यारोपण से जुड़े मामलों की जांच के लिए गठित पांच सदस्यीय समिति ने विभाग से पिछले एक वर्ष में हुई सभी एंजियोप्लास्टी और स्टेंट प्रत्यारोपण का विस्तृत रिकॉर्ड तलब किया है। प्रारंभिक जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

जानकारी के अनुसार कुछ मरीजों को बार-बार भर्ती कर अलग-अलग चरणों में स्टेंट लगाए गए, जबकि उनकी मेडिकल हिस्ट्री और उपचार संबंधी दस्तावेजों में भी गंभीर विसंगतियां पाई गई हैं।सूत्रों के मुताबिक अब तक करीब 15 ऐसे मरीजों की पहचान हुई है, जिन्हें पांच-पांच स्टेंट लगाए गए थे। समिति इस बात की गहन पड़ताल कर रही है कि इतने अधिक स्टेंट लगाना चिकित्सकीय दृष्टि से आवश्यक था या नहीं तथा क्या उपचार निर्धारित मानकों और प्रोटोकॉल के अनुरूप किया गया। जांच के दायरे में आयुष्मान भारत समेत विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के तहत हुए भुगतान, उपचार प्रक्रिया, बजट उपयोग और अनुमोदन प्रणाली को भी शामिल किया गया है। मरीजों की फाइलें, एंजियोग्राफी रिपोर्ट और एंजियोप्लास्टी दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है।

KGMU के प्रवक्ता डॉ. के. के. सिंह ने बताया कि पांच-पांच स्टेंट लगाए जाने के मामले सामने आए हैं। आयुष्मान कार्ड और मरीजों के रिकॉर्ड का मिलान कर यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर एक ही मरीज को इतने अधिक स्टेंट किस आधार पर लगाए गए और भुगतान कैसे स्वीकृत हुआ। जांच रिपोर्ट के बाद पूरे मामले में बड़ा खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

Releated Posts

टीएमसी के पूर्व विधायक की रहस्यमय मौत से सनसनी: पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट मिलने से बढ़ा सस्पेंस

कोलकाता, 16 अगस्त (कोलकाता) पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक और पश्चिम…

सरकार से आर-पार के मूड में छात्र: सर्किट हाउस में होगी बातचीत, मांगों पर समझौता नहीं

राँची, 08 अगस्त (मोहन शर्मा) झारखंड में छात्रों और अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ…

मछली पकड़ने के विवाद ने ली जान: थाने में बुलावे के बाद युवक ने लगाई फांसी, मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

गोरखपुर, 15 जुलाई (अंकित यादव) मामूली विवाद ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। पिपराइच थाना…

लखनऊ से चिराग का सियासी धमाका: 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, मिशन-2027 का किया शंखनाद

पटना, 06 जुलाई (पटना डेस्क) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top