• Home
  • मुख्य समाचार
  • 3 करोड़ 82 लाख श्रद्धालुओं ने रचा इतिहास: राजगीर मलमास मेला 2026 बना आस्था, सुरक्षा और प्रबंधन का नया रिकॉर्ड
Image

3 करोड़ 82 लाख श्रद्धालुओं ने रचा इतिहास: राजगीर मलमास मेला 2026 बना आस्था, सुरक्षा और प्रबंधन का नया रिकॉर्ड

नालंदा, 16 जून (अविनाश पांडेय) विश्व प्रसिद्ध राजकीय राजगीर मलमास मेला 2026 के सफल समापन के साथ ही इस बार का आयोजन कई ऐतिहासिक उपलब्धियों का साक्षी बन गया। मंगलवार को न्यू एनआईसी सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने संयुक्त रूप से मेले की सफलता का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। अधिकारियों ने बताया कि 17 मई से 15 जून तक चले इस भव्य आयोजन में लगभग 3 करोड़ 82 लाख श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने भाग लेकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों और पड़ोसी नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु राजगीर पहुंचे।

ब्रह्मकुंड समेत विभिन्न पवित्र कुंडों में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। फरवरी माह से ही प्रशासन ने मेले की तैयारियां शुरू कर दी थीं और पूरे मेला क्षेत्र का डिजिटाइज्ड ले-आउट तैयार कर सुनियोजित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।उन्होंने बताया कि तीनों शाही स्नान के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, लेकिन प्रशासनिक सतर्कता और बेहतर प्रबंधन के कारण कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। मेला अवधि में वीआईपी एवं वीवीआईपी टेंट सिटी सहित 15 आवासन स्थलों पर 13.87 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ठहरने की सुविधा का लाभ उठाया।भीड़ और आपदा प्रबंधन के लिए 200 आपदा मित्र, एसडीआरएफ और स्काउट-गाइड की तैनाती की गई थी।

इनके सहयोग से 1514 वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं को व्हीलचेयर के माध्यम से ब्रह्मकुंड तक पहुंचाकर स्नान कराया गया। वहीं खोया-पाया केंद्र ने 5969 बिछड़े लोगों को उनके परिजनों से मिलाकर मानवता की मिसाल पेश की।स्वास्थ्य सेवाओं के तहत सात अस्थायी अस्पताल, 20 स्वास्थ्य शिविर और 377 चिकित्सक-पैरामेडिकल कर्मियों की तैनाती की गई। पूरे मेले में 1.05 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का उपचार किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 5000 पुलिस बल, 1200 दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, 426 सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन निगरानी की व्यवस्था की गई थी। पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने कहा कि प्रशासन, पुलिस, स्वयंसेवी संस्थाओं, मीडिया और आम जनता के सहयोग से मेला शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हुआ। अधिकारियों ने इसे राजगीर के इतिहास के सबसे सफल और यादगार आयोजनों में से एक बताया।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top