• Home
  • Crime
  • 24 घंटे में कातिल गिरफ्तार: गोलीकांड आरोपी ने किया सरेंडर, नालंदा पुलिस का बड़ा एक्शन

24 घंटे में कातिल गिरफ्तार: गोलीकांड आरोपी ने किया सरेंडर, नालंदा पुलिस का बड़ा एक्शन

नालंदा, 27 अप्रैल (अविनाश पांडेय) नालंदा पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए हत्या और गोलीकांड के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। महज 24 घंटे के भीतर हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरे मामले में फरार अपराधी ने पुलिस के दबाव में कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक नुरुल हक ने बताया कि बिंद थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव में 26 अप्रैल को युवक राहुल कुमार की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के पिता मुकेश कुमार के बयान पर गांव के ही संटी कुमार समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस ने तकनीकी और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नूरसराय थाना क्षेत्र से मुख्य आरोपी संटी कुमार को उसी दिन शाम में गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। वहीं, नगर थाना क्षेत्र के सूफी नगर मोहल्ले में पिता-पुत्र को गोली मारने के मामले में फरार चल रहा आरोपी बेचू मियां उर्फ लंगड़ा पुलिस दबाव के चलते न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी में जुटी है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

साथ ही, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वाहन चेकिंग भी तेज कर दी गई है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि नालंदा पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसने के मूड में है। अब देखना यह होगा कि आगे और कितने अपराधियों पर कानून का डंडा चलता है।

Releated Posts

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

गुटखा लाने से इनकार करना पड़ा भारी: 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय, 24 अगस्त (धरम कुमार) फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलूचट्टी-विश्वकर्मा टोला रोड में सोमवार को एक दिल दहला…

जन्मदिन समारोह से लौट रही नर्तकी को स्कूटी सवार ने सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पांच अन्य पर भी गंभीर आरोप

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) छपरा जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में रविवार को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का…

बिहार में सियासी चेहरों के ठिकानों पर पुलिस का छापा: LJP-R विधायक के घर से पिस्टल-कारतूस बरामद, JDU सांसद ने उठाए सवाल

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में आपराधिक मामलों की जांच के बीच पुलिस की कार्रवाई ने सियासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top