• Home
  • Crime
  • 20 लाख कैश के साथ दबोचा गया संदिग्ध: बैरिया बस स्टैंड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हवाला कनेक्शन की जांच
Image

20 लाख कैश के साथ दबोचा गया संदिग्ध: बैरिया बस स्टैंड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हवाला कनेक्शन की जांच

मुजफ्फरपुर, 30 अप्रैल (संतोष गुप्ता) बिहार पुलिस ने अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया बस स्टैंड के समीप बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लाख रुपये नकदी के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस अब इसे हवाला कारोबार से जोड़कर जांच कर रही है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के संगोला निवासी 30 वर्षीय सागर कुमार के रूप में हुई है। वह फिलहाल नगर थाना क्षेत्र के गरीबनाथ मंदिर रोड इलाके में किराये के कमरे में रह रहा था।

सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपित नकदी के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जानकारी के अनुसार, एसएसपी कंटेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिलेभर में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान बैरिया बस स्टैंड के पास संदिग्ध गतिविधि देख पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके बैग से 500-500 रुपये के नोटों में 20 लाख रुपये बरामद हुए।

आरोपित के पास इस भारी रकम से संबंधित कोई वैध दस्तावेज भी नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी। जांच के बाद गुरुवार को पूरी राशि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रेड क्रॉस शाखा, मुजफ्फरपुर के सरकारी खाते में जमा करा दी गई। फिलहाल पुलिस और आयकर विभाग संयुक्त रूप से जांच में जुटे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

Releated Posts

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

गुटखा लाने से इनकार करना पड़ा भारी: 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय, 24 अगस्त (धरम कुमार) फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलूचट्टी-विश्वकर्मा टोला रोड में सोमवार को एक दिल दहला…

जन्मदिन समारोह से लौट रही नर्तकी को स्कूटी सवार ने सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पांच अन्य पर भी गंभीर आरोप

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) छपरा जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में रविवार को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का…

बिहार में सियासी चेहरों के ठिकानों पर पुलिस का छापा: LJP-R विधायक के घर से पिस्टल-कारतूस बरामद, JDU सांसद ने उठाए सवाल

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में आपराधिक मामलों की जांच के बीच पुलिस की कार्रवाई ने सियासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top