• Home
  • करियर
  • 127 युवाओं को मिली मारुति सुजुकी में नौकरी, बक्सर आईटीआई के कैंपस प्लेसमेंट में उमड़े 359 अभ्यर्थी
Image

127 युवाओं को मिली मारुति सुजुकी में नौकरी, बक्सर आईटीआई के कैंपस प्लेसमेंट में उमड़े 359 अभ्यर्थी

बक्सर, 25 जुलाई (विक्रांत) राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बक्सर में 24 जुलाई 2026 को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट युवाओं के लिए बड़ी सौगात साबित हुआ। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (गुजरात प्लांट) ने Career Tree HR Solutions Pvt. Ltd. के सहयोग से आयोजित भर्ती प्रक्रिया में अंतिम रूप से 127 अभ्यर्थियों का चयन किया। इस उपलब्धि से चयनित युवाओं और उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। प्राचार्य के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित इस रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम में बक्सर सहित आसपास के जिलों तथा विभिन्न निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के कुल 359 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। कंपनी द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों के आधार पर प्रारंभिक जांच (फर्स्ट स्क्रूटनी) के बाद 218 अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य पाया गया।

लिखित, तकनीकी एवं अन्य निर्धारित चरणों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 127 अभ्यर्थियों ने अंतिम चयन सूची में स्थान बनाया। इस अवसर पर प्राचार्य ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के कैंपस प्लेसमेंट युवाओं को उद्योगों से जोड़ने और उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा तभी सार्थक है, जब वह विद्यार्थियों को रोजगार से जोड़ने में सफल हो। साथ ही चयनित अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शेष प्रतिभागियों से निराश न होकर निरंतर प्रयास करते रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए संस्थान के प्लेसमेंट प्रकोष्ठ ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। भर्ती प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी और सुचारु ढंग से संपन्न कराने में संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही। अंत में संस्थान के प्लेसमेंट सेल ने मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, Career Tree HR Solutions Pvt. Ltd. के प्रतिनिधियों तथा भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे रोजगारपरक कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Releated Posts

BPSC 72वीं PT स्थगित, लाखों अभ्यर्थियों को झटका: 25 अक्टूबर की परीक्षा टली, अब नई तारीख का इंतजार

पटन, 13 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

BPSC शिक्षकों पर फिर दस्तावेजी जांच की तलवार, प्रमाण-पत्रों के सत्यापन से बढ़ी बेचैनी

पटना, 22 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में बीपीएससी (BPSC) के माध्यम से नियुक्त शिक्षकों की मुश्किलें एक बार…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 22, 2026

बक्सर में नौकरी का बड़ा मौका: एक दिन में 100 पदों पर होगा चयन, 25 हजार तक वेतन

बक्सर, 20 सितम्बर (विक्रांत) 22 सितंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा जॉब कैंप, महिला टेलीकॉलर समेत कई पदों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 20, 2026

नौकरी तलाशते युवाओं के लिए सुनहरा मौका: दीघा ITI में 16 सितंबर को रोजगार मेला, 25 कंपनियां देंगी 2000 से ज्यादा नौकरियां

पटना, 15 सितम्बर (अविनाश कुमार) नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। युवा, रोजगार…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top