• Home
  • स्थानीय समाचार
  • स्कूल बना चोरों का निशाना: स्मार्ट क्लास से लाखों की चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल

स्कूल बना चोरों का निशाना: स्मार्ट क्लास से लाखों की चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल

समस्तीपुर, 24 अप्रैल (रंजीत कुमार) जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बन्हैती में गुरुवार की रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने स्कूल के स्मार्ट क्लास रूम से लाखों रुपये के कीमती उपकरण चुरा लिए, जिससे शिक्षा व्यवस्था और सुरक्षा दोनों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे जब वे स्कूल पहुंचे तो रसोइया ने लाउडस्पीकर यूनिट और तार को बाहर फेंका हुआ देखा। जांच करने पर पता चला कि स्मार्ट क्लास की ग्रिल तोड़कर चोर अंदर घुसे थे। कमरे के भीतर रखे एलईडी (करीब 70 हजार रुपये), यूपीएस (10 हजार), म्यूजिक सिस्टम (11 हजार), एम्प्लीफायर (4 हजार) और कॉर्डलेस माइक (900 रुपये) समेत अन्य सामान गायब थे।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय चौकीदार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रधानाध्यापक ने तत्काल थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।गौरतलब है कि इसी विद्यालय में इससे पहले 30 जनवरी को भी चोरी की घटना हो चुकी है।

लगातार हो रही वारदातों ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Releated Posts

परदेस से लौटी लाश, गांव में मातम: संदिग्ध हालत में मजदूर की मौत, पत्नी बोली—फांसी की बात कही थी

समस्तीपुर, 24 अप्रैल (रंजीत कुमार) जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महिषी पंचायत स्थित रुपौली गांव में शुक्रवार…

रात का सन्नाटा चीर कर हुआ धमाका: गैस सिलिंडर विस्फोट में आधा झुलसे दर्जन लोग, दो घर जलकर राख

समस्तीपुर, 23 अप्रैल (रंजीत कुमार) थाना क्षेत्र के केराई वार्ड 5 में बुधवार की रात एक जोरदार गैस…

टीबी अभियान में घोर लापरवाही: सीएचओ से 48 घंटे में जवाब तलब, मचा हड़कंप

समस्तीपुर, 23 अप्रैल (रंजीत कुमार) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बड़ी लापरवाही…

मासूम पर मौत का पहिया: सड़क किनारे खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को कुचला, गांव में मातम

समस्तीपुर, 19 अप्रैल (रंजीत कुमार) बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top