• Home
  • राष्ट्रीय
  • सुप्रीम कोर्ट का सख्त संदेश: 30 हफ्ते की गर्भावस्था मामले में अवमानना खत्म, केंद्र-एम्स को राहत लेकिन चेतावनी बरकरार
Image

सुप्रीम कोर्ट का सख्त संदेश: 30 हफ्ते की गर्भावस्था मामले में अवमानना खत्म, केंद्र-एम्स को राहत लेकिन चेतावनी बरकरार

नई दिल्ली, 05 मई (अशोक “अश्क”) 15 वर्षीय नाबालिग की 30 सप्ताह की गर्भावस्था समाप्त करने के संवेदनशील मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए केंद्र सरकार और एम्स के खिलाफ चल रही अवमानना कार्यवाही को बंद कर दिया। अदालत ने माना कि उसके आदेश का पालन कर दिया गया है, इसलिए आगे कार्रवाई की जरूरत नहीं है। हालांकि, सुनवाई के दौरान अदालत की कड़ी टिप्पणियों ने पूरे सिस्टम को आईना दिखा दिया। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही थी।

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने अदालत को बताया कि 24 अप्रैल को दिए गए आदेश का पूरी तरह पालन कर लिया गया है। इसके बाद पीठ ने स्पष्ट कहा कि अब अवमानना याचिका पर विचार करने का कोई औचित्य नहीं बचता और कार्यवाही समाप्त की जाती है।सुनवाई के दौरान जस्टिस नागरत्ना ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में निर्णय लेना बेहद कठिन होता है, लेकिन अदालत को परिस्थितियों को देखते हुए हस्तक्षेप करना पड़ता है। उन्होंने चेताया कि अगर एम्स जैसे संस्थान जिम्मेदारी लेने से पीछे हटते हैं, तो इससे नाबालिग की जान को खतरा हो सकता है, क्योंकि वह असुरक्षित और अवैध तरीकों का सहारा ले सकती है।

गौरतलब है कि शीर्ष अदालत ने 24 अप्रैल को नाबालिग को अनचाही गर्भावस्था समाप्त करने की अनुमति दी थी। इसके बाद 30 अप्रैल को एम्स की उस मांग को खारिज कर दिया गया, जिसमें गर्भावस्था जारी रखने की बात कही गई थी। कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा था कि किसी भी नाबालिग को उसकी इच्छा के खिलाफ गर्भावस्था जारी रखने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।

Releated Posts

कठुआ में CISF कैंप में खूनी खेल: AK-47 से साथियों पर बरसायी गोलियां, चार जवानों की मौत

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (सेंट्रल डेस्क) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार को सीआईएसएफ कैंप के भीतर हुई…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 30, 2026

चार दशक बाद फिर चमका लखनऊ यूनिवर्सिटी का लॉ विभाग, विक्रम नाथ संभालेंगे CJI की कमान

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) लखनऊ यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई पूरी करने के करीब चार दशक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

जेनरेशन गटर से देश की ताकत तक: कंगना रनौत के बदले सुर, Gen Z पर नए बयान से फिर छिड़ी बहस

नई दिल्ली, 07 अगस्त (अशोक “अश्क”) अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों को…

ByByअशोक अश्क अगस्त 7, 2026

वीर सपूतों को सलाम: फाउंडेशन स्कूल में वीरों की गाथा सुन छलक पड़े आंसू

बक्सर, 31 जुलाई (विक्रांत) कारगिल विजय दिवस पर फाउंडेशन स्कूल, बक्सर का सभागार रविवार को राष्ट्रभक्ति, वीरता और…

ByByअशोक अश्क जुलाई 31, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top