• Home
  • रेलवे
  • सुपौल स्टेशन बनेगा हाईटेक हब, नई मॉडर्न बिल्डिंग से जाम और अव्यवस्था को मिलेगा करारा जवाब
Image

सुपौल स्टेशन बनेगा हाईटेक हब, नई मॉडर्न बिल्डिंग से जाम और अव्यवस्था को मिलेगा करारा जवाब

पटना, 28 अप्रैल (पटना डेस्क) सुपौल जिले के लाखों रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। पूर्व मध्य रेलवे की महत्वाकांक्षी गतिशक्ति परियोजना के तहत सुपौल रेलवे स्टेशन का कायाकल्प तेजी से किया जा रहा है। स्टेशन की नई मॉडर्न बिल्डिंग अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और जून महीने तक इसे आम यात्रियों के लिए खोलने की तैयारी है। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सीएओ) नीरज कुमार ने रविवार को स्टेशन पहुंचकर निर्माण कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि तय समय सीमा के भीतर सभी लंबित कार्य हर हाल में पूरे किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन भवन, सर्कुलेटिंग एरिया और फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का बारीकी से निरीक्षण किया। सीएओ ने खास तौर पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्टेशन परिसर के दोनों ओर व्यवस्थित पार्किंग स्टैंड विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि वर्तमान में लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिल सके। इसके साथ ही दक्षिणी हटखोला रोड की ओर नए एंट्री गेट के निर्माण और मिट्टी भराई कार्य को भी जल्द पूरा करने को कहा गया है। इससे स्टेशन तक पहुंच आसान होगी और भीड़भाड़ में कमी आएगी।

स्टेशन परिसर में आकर्षक ‘सुपौल’ साइनेज और सौंदर्यीकरण कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है, जिससे यात्रियों को आधुनिक अनुभव मिल सके। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नई बिल्डिंग में अत्याधुनिक वेटिंग हॉल, बेहतर टिकट काउंटर, स्वच्छता की उन्नत व्यवस्था और यात्रियों के लिए कई नई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वर्तमान में स्टेशन पर पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं प्लेटफॉर्म पर बैठने और पंखों की कमी से यात्रियों को खासकर गर्मी के मौसम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नई स्टेशन बिल्डिंग के शुरू होने के बाद इन सभी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट न सिर्फ यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि सुपौल को रेलवे मानचित्र पर एक आधुनिक और व्यवस्थित स्टेशन के रूप में स्थापित करेगा।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top