• Home
  • रेलवे
  • रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान
Image

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने के लिए दानापुर मंडल ने विशेष सफाई अभियान तेज कर दिया है। स्वच्छता पखवाड़ा और विशेष अभियान 6.0 के तहत शनिवार को ‘नो रेड एंड येलो स्पॉट’ अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य स्टेशनों को स्वच्छ, सुंदर और यात्रियों के अनुकूल बनाना है। अभियान के तहत स्टेशनों की दीवारों, खंभों, सीढ़ियों, फुट ओवरब्रिज, सबवे और प्लेटफॉर्म के कोनों पर जमे गुटखा-पान मसाले की पीक के लाल निशान तथा मूत्र के पीले दाग को हटाया जा रहा है।

सबसे अधिक प्रभावित स्थानों की पहचान कर वहां गहन सफाई के साथ जरूरत के अनुसार रंगाई-पुताई भी कराई जा रही है।सफाई के बाद संबंधित स्थानों पर ‘यहां न थूकें’ और ‘स्वच्छ रेल’ जैसे संदेश वाले सूचना-पट्ट लगाए जा रहे हैं। इसके जरिए यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ दोबारा गंदगी फैलाने की आदत पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है। दानापुर मंडल के स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार, फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियों, सबवे, प्लेटफॉर्म के कोनों तथा अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

इन स्थानों की नियमित सफाई और निगरानी से रेलवे परिसर को साफ रखने की कवायद की जा रही है।रेल प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर थूकने और कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ रेलवे नियमों के तहत कार्रवाई तथा नियमानुसार जुर्माना लगाने पर भी जोर दिया है।

अभियान के जरिए यात्रियों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और जनभागीदारी बढ़ाने का प्रयास है।दानापुर मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे रेलवे परिसर में न थूकें, कूड़ा न फैलाएं और ‘स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत’ के संकल्प को मजबूत करने में सहयोग करें।

Releated Posts

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

लहेरियासराय को मिली रफ्तार की सौगात, नमो भारत रैपिड रेल के ठहराव का शुभारंभ

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) गांधी जयंती के मौके पर लहेरियासराय स्टेशन को यात्रियों के लिए बड़ी सौगात…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top