• Home
  • Crime
  • सीवान में ‘जमीन संग्राम’: RJD विधायक ओसामा शहाब पर 10 दिन में दूसरी FIR, डॉक्टर दंपति को जान से मारने की धमकी का आरोप
Image

सीवान में ‘जमीन संग्राम’: RJD विधायक ओसामा शहाब पर 10 दिन में दूसरी FIR, डॉक्टर दंपति को जान से मारने की धमकी का आरोप

पटना, 17 अप्रैल (पटना डेस्क) बिहार की सियासत में एक बार फिर बाहुबली छाया गहराती दिख रही है। दिवंगत पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे और RJD विधायक ओसामा शहाब गंभीर आरोपों में घिर गए हैं। महज 10 दिनों के भीतर उनके खिलाफ दूसरी बड़ी FIR दर्ज होने से राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी डॉक्टर दंपति से जुड़ा है। डॉ. विनय सिंह और उनकी पत्नी डॉ. सुधा सिंह ने आरोप लगाया है कि सीवान के जुनापुर गांव स्थित उनकी कीमती जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश की गई।

पीड़ितों का दावा है कि जैसे ही उन्होंने निर्माण कार्य शुरू किया, विधायक के कथित समर्थकों ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया और मजदूरों के साथ मारपीट की। शिकायत के मुताबिक, डॉक्टर दंपति को धमकी दी गई कि जमीन विधायक के हवाले कर गोरखपुर लौट जाएं, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस मामले में सीवान पुलिस ने ओसामा शहाब समेत कई नामजद और 30-35 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। यह पहला मामला नहीं है।

इससे पहले 5 अप्रैल को भी ओसामा पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा था। सेमरी गांव में वाहन टक्कर के बाद हुई हिंसक झड़प में स्थानीय दबंग चंदन सिंह ने आरोप लगाया था कि उनकी हत्या की साजिश रची गई। उस घटना में पुलिस टीम पर पथराव भी हुआ था, जिसके बाद कई FIR दर्ज की गई थीं। राजनीतिक तौर पर तेजस्वी यादव की पार्टी RJD से जुड़े ओसामा शहाब ने 2025 में चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा था। लेकिन लगातार सामने आ रहे आपराधिक आरोपों ने उनकी छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गौरतलब है कि उनके पिता मोहम्मद शहाबुद्दीन का नाम बिहार के सबसे चर्चित बाहुबलियों में रहा है। 2021 में तिहाड़ जेल में उनकी मौत के बाद ओसामा ने विरासत संभाली, लेकिन अब बढ़ते विवादों ने एक बार फिर सीवान की राजनीति को कटघरे में ला खड़ा किया है।

Releated Posts

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

गुटखा लाने से इनकार करना पड़ा भारी: 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय, 24 अगस्त (धरम कुमार) फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलूचट्टी-विश्वकर्मा टोला रोड में सोमवार को एक दिल दहला…

जन्मदिन समारोह से लौट रही नर्तकी को स्कूटी सवार ने सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पांच अन्य पर भी गंभीर आरोप

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) छपरा जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में रविवार को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का…

बिहार में सियासी चेहरों के ठिकानों पर पुलिस का छापा: LJP-R विधायक के घर से पिस्टल-कारतूस बरामद, JDU सांसद ने उठाए सवाल

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में आपराधिक मामलों की जांच के बीच पुलिस की कार्रवाई ने सियासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top