• Home
  • मुख्य समाचार
  • सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ फूटा गुस्सा, मुकदमे वापस लेने और शिक्षा बचाने के लिए बुलंद हुई आवाज
Image

सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ फूटा गुस्सा, मुकदमे वापस लेने और शिक्षा बचाने के लिए बुलंद हुई आवाज

बक्सर, 30 जुलाई (विक्रांत) विभिन्न जन मुद्दों और छात्र-युवा हितों को लेकर आयोजित विरोध कार्यक्रम में प्रदर्शनकारियों ने बिहार सरकार और भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार अपने किए गए वादों से लगातार मुकरती रही है और जनहित के मुद्दों पर प्रशासन पर आवश्यक दबाव बनाए रखना समय की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की गई। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पालीगंज विधायक संदीप सौरभ के खिलाफ नीट आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे को तत्काल वापस लिया जाए।

उनका आरोप था कि यह मामला राजनीतिक साजिश के तहत दर्ज कराया गया। इसके साथ ही नगरनौसा के सभी आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, आंदोलनकारियों की तस्वीर और लुकआउट नोटिस जारी करने पर सरकार से सार्वजनिक माफी मांगने तथा आंदोलन के दौरान कथित तौर पर AK-47 से फायरिंग का आदेश देने वाले अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई। सभा में यह भी मांग उठी कि पुलिस की गोली या लाठीचार्ज में घायल सभी आंदोलनकारियों को उचित मुआवजा दिया जाए।

वक्ताओं ने बिहार के विश्वविद्यालयों में 300 प्रतिशत फीस वृद्धि को तत्काल वापस लेने, ऑनर्स में नामांकन के लिए 7.5 सीजीपीए की अनिवार्यता समाप्त करने, शिक्षा के बाजारीकरण पर रोक लगाने तथा प्राइवेट विश्वविद्यालय अधिनियम वापस लेने की मांग दोहराई। इसके अलावा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को भंग करने, सभी रिक्त सरकारी पदों पर अविलंब बहाली करने और डिग्री कॉलेजों को विश्वविद्यालयों से अलग करने वाले प्रस्तावित विधेयक को वापस लेने की भी मांग की गई।

वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि छात्र-युवा, किसान और आम जनता के मुद्दों पर संघर्ष लगातार जारी रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओम जी, धर्मेंद्र यादव, राजदेव सिंह, अखिलेश ठाकुर, ललन राम, कन्हैया पासवान, अरविंद यादव, रिंकू कुरैशी, महफूज, कुश भगवान, अभय पांडे, पूजा, संध्या, शिवजी राय, ऊषा देवी, शंकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top