• Home
  • Crime
  • समस्तीपुर में बैंक से पैसे निकालकर जा रहे युवक से पुलिस बनकर ठगी, इस ठगी से इलाके में हड़कंप
Image

समस्तीपुर में बैंक से पैसे निकालकर जा रहे युवक से पुलिस बनकर ठगी, इस ठगी से इलाके में हड़कंप

समस्तीपुर, 20 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) समस्तीपुर के पोखरैरा चकहुसौन गांव में एक युवक से पुलिस बनकर ठगी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना तब घटी जब नगिना पासवान नामक युवक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से पैसा निकालकर अपने गांव लौट रहे थे।

रेलवे कालोनी के पास जब वह साइकिल से जा रहे थे, तो एक अनजान युवक ने उन्हें ‘चाचा’ कहकर आवाज दी और प्रणाम किया। इसी दौरान, बाइक पर सवार दो व्यक्ति पुलिस बनकर उनके पास पहुंचे और उन्हें सुनसान स्थान पर देखकर उनसे पूछताछ करने लगे। पुलिस की तरह ही दोनों ठगों ने उनकी कमर और जेब की तलाशी ली।

इसके बाद एक ठग ने पासबुक और पैसे दिखाने के लिए कहा और फिर पैसे और पासबुक को अपने हाथ में लेकर गमछे में लपेट दिया, जबकि युवक को उन्हें घर भेजने की बात कह दी। घर पहुँचने पर युवक को जब गमछे में पैसे नहीं मिले, बल्कि केवल पासबुक ही मिली, तो उसे ठगी का एहसास हुआ।

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ठगों की तलाश में जुटी है।

Releated Posts

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top