📅 सोमवार, 23 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡समझौता लागू नहीं हुआ तो फिर सड़क पर उतरेंगे राजस्व अधिकारी, वरीय पद वापस लेने की दी चेतावनी ⚡ब्लॉक प्रमुख के घर नोटों का अंबार: 30 लाख नकद, 10 लाख के गहने बरामद, आय से 260% अधिक संपत्ति का खुलासा ⚡पप्पू यादव के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी गड्ढे में गिरी: मचा हड़कंप, एक पुलिसकर्मी घायल ⚡कार्तिक पूर्णिमा पर रेलवे का बड़ा इंतजाम: 24-25 नवंबर को दौड़ेंगी चार जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें, दर्जनों एक्सप्रेस का भी होगा अतिरिक्त ठहराव ⚡बक्सर में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 2.63 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की ⚡डुमरांव अंचल में दाखिल-खारिज के 218 मामले लटके: भूमि मापी के 70 आवेदन भी लंबित, अपर समाहर्ता ने लगाई फटकार ⚡बक्सर के विकास को लगा पावर बूस्टर, 7 हजार करोड़ की बिजली परियोजना समेत करोड़ों की छह योजनाओं की सौगात ⚡शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड: SIT से CBI तक जांच पर उठे सवाल, पॉक्सो कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार ⚡एनएच-139 पर मौत का तांडव: हाइवा और ऑटो की भीषण भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ⚡शादी की खुशियां मातम में बदली: बारात से लौट रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, चार की दर्दनाक मौत, छह घायल
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • समझौता लागू नहीं हुआ तो फिर सड़क पर उतरेंगे राजस्व अधिकारी, वरीय पद वापस लेने की दी चेतावनी
Image

समझौता लागू नहीं हुआ तो फिर सड़क पर उतरेंगे राजस्व अधिकारी, वरीय पद वापस लेने की दी चेतावनी

पटना, 23 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार में राजस्व अधिकारियों और सरकार के बीच एक बार फिर टकराव के आसार बढ़ने लगे हैं। बिहार राजस्व सेवा संघ ने 29 जुलाई को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के साथ हुए समझौते को तत्काल लागू करने की मांग उठाई है। संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि समझौते के अनुरूप राजस्व सेवा के अधिकारियों को उनका हक और वरीय पद वापस नहीं मिले तो अधिकारी दोबारा सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।रविवार को अधिवेशन भवन में आयोजित बिहार राजस्व सेवा संघ की वार्षिक आमसभा में राज्यभर से 400 से अधिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समझौते का सम्मान करते हुए संघ ने अपनी हड़ताल वापस ली थी, लेकिन अब तक समझौते की प्रमुख मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।

संघ ने सरकार से राजस्व सेवा के वरीय पदों को वापस करने की मांग की।आमसभा की खास बात यह रही कि संघ के दोनों गुटों के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर सरकार और विभाग से पारदर्शी एवं न्यायसंगत स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग की। बैठक में नारायण तिवारी, हेमंत कुमार झा और राजेश कुमार सिंह सहित ग्रामीण विकास सेवा संघ तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संघ के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।बैठक में राजस्व सेवा के दोनों संगठनों बिरसा और बिरसा यूनाइटेड को मिलाकर एकीकृत बिरसा के बैनर तले आगे की रणनीति बनाने पर सहमति बनी। इसके तहत भविष्य के आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार करने का निर्णय लिया गया। संघ ने आरोप लगाया कि डीसीएलआर और डीएलएओ जैसे महत्वपूर्ण वरीय पद, जो मुख्य रूप से राजस्व सेवा के अधिकारियों के लिए निर्धारित हैं, उन्हें दबाव में लेकर दूसरी सेवा को सौंप दिया गया है।

इन पदों को पूरी तरह बिहार राजस्व सेवा के अधीन वापस लाने की मांग की गई। इसके अलावा कैडर पुनर्गठन, पदोन्नति व्यवस्था में सुधार और राजस्व कार्यों के निष्पादन के लिए स्पष्ट मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) निर्धारित करने की मांग भी उठाई गई। संघ ने चेताया कि मांगों की अनदेखी आंदोलन को फिर तेज कर सकती है।

Releated Posts

ब्लॉक प्रमुख के घर नोटों का अंबार: 30 लाख नकद, 10 लाख के गहने बरामद, आय से 260% अधिक संपत्ति का खुलासा

सीतामढ़ी, 23 नवंबर (मोहम्मद कलीम) बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की कार्रवाई में बाजपट्टी…

पप्पू यादव के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी गड्ढे में गिरी: मचा हड़कंप, एक पुलिसकर्मी घायल

पटना, 23 नवंबर (पटना डेस्क) निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के काफिले की सुरक्षा में चल रही पुलिस एस्कॉर्ट…

कार्तिक पूर्णिमा पर रेलवे का बड़ा इंतजाम: 24-25 नवंबर को दौड़ेंगी चार जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें, दर्जनों एक्सप्रेस का भी होगा अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 22 नवम्बर (विक्रांत) कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोनपुर मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं और यात्रियों…

बक्सर में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 2.63 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की

बक्सर, 22 नवम्बर (विक्रांत) जिले में पोलियो उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक…

डुमरांव अंचल में दाखिल-खारिज के 218 मामले लटके: भूमि मापी के 70 आवेदन भी लंबित, अपर समाहर्ता ने लगाई फटकार

बक्सर, 22 नवंबर (विक्रांत) अंचल कार्यालय में राजस्व संबंधी मामलों के निष्पादन की सुस्त रफ्तार पर प्रशासन ने…

बक्सर के विकास को लगा पावर बूस्टर, 7 हजार करोड़ की बिजली परियोजना समेत करोड़ों की छह योजनाओं की सौगात

बक्सर, 22 नवंबर (विक्रांत) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के अवसर पर बक्सर जिले को विकास की…

शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड: SIT से CBI तक जांच पर उठे सवाल, पॉक्सो कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार

पटना, 22 नवंबर (पटना डेस्क) शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट (NEET) की तैयारी कर रही छात्रा के साथ…

एनएच-139 पर मौत का तांडव: हाइवा और ऑटो की भीषण भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार

पटना, 22 नवंबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में सड़क हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा…

शादी की खुशियां मातम में बदली: बारात से लौट रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, चार की दर्दनाक मौत, छह घायल

पटना, 22 नवंबर (अविनाश कुमार) पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में रविवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top