• Home
  • मुख्य समाचार
  • सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, PNB शाखा में गूंजी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज
Image

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, PNB शाखा में गूंजी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज

समस्तीपुर, 27 अक्टूबर (मोहम्मद जमशेद) सिंघिया घाट स्थित पंजाब नेशनल बैंक की बेलसंडी तारा शाखा में सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ हुआ। 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान की इस वर्ष की थीम सत्यनिष्ठा से समृद्धि रखी गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के साथ कार्यस्थल पर ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही की संस्कृति को मजबूत करना है। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक राकेश कुमार सिंह ने बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई। प्रतिज्ञा में सभी ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी और कानून के नियमों का पालन करने, न रिश्वत लेने और न देने तथा प्रत्येक कार्य पारदर्शी तरीके से करने का संकल्प लिया।

साथ ही जनहित में कार्य करने और अपने निजी आचरण से ईमानदारी की मिसाल पेश करने की शपथ ली गई। कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की जानकारी उचित एजेंसी को देने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के लिए केवल सरकारी संस्थानों की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक और कर्मचारी की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। ईमानदारी और पारदर्शिता को कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाकर ही समाज और देश की प्रगति को गति दी जा सकती है।

कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक राकेश कुमार सिंह के अलावा अंजना निषाद, अमित कुमार, जगन्नाथ पासवान, दिलीप मंडल, सौरभ कुमार, सनातन कुमार सिंह, रवि नयन, कुंदन कुमार एवं संतोष कुमार मौजूद रहे।

Releated Posts

सीवान मंडल कारा में सुरक्षा की खुली पोल: छापेमारी में मिले प्रतिबंधित सामान, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

पटना, 05 नवंबर (पटना डेस्क) सीवान मंडल कारा में गुरुवार को जिला प्रशासन की औचक छापेमारी के दौरान…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 5, 2026

दीपावली-छठ पर बक्सर में सुरक्षा का कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

बक्सर, 05 नवंबर (विक्रांत) दीपावली एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 5, 2026

विकसित भारत का सपना साकार करेंगे युवा, बक्सर में 350 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ

बक्सर, 04 नवंबर (विक्रांत) लोकतंत्र की मजबूती और विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 4, 2026

बिहार के ग्रामीण विकास की पूरी यात्रा अब पुस्तक में, मुजफ्फरपुर में डॉ. विजय कुमार गुप्ता की शोधपरक कृति का भव्य विमोचन

समस्तीपुर, 04 नवंबर (मोहम्मद जमशेद) बिहार के ग्रामीण विकास की ऐतिहासिक यात्रा, उपलब्धियों और चुनौतियों को समेटने वाली…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 4, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top