• Home
  • मुख्य समाचार
  • शीतला मंदिर में मातम: भीड़ बनी मौत का जाल, भगदड़ में 8 महिलाओं की दर्दनाक मौत
Image

शीतला मंदिर में मातम: भीड़ बनी मौत का जाल, भगदड़ में 8 महिलाओं की दर्दनाक मौत

नालंदा, 31 मार्च (अविनाश पांडेय) जिले के मघड़ा गांव स्थित माता शीतला मंदिर में मंगलवार सुबह उस समय चीख-पुकार मच गई, जब विशेष पूजा के दौरान उमड़ी भीड़ अचानक मौत के मंजर में बदल गई। भगदड़ की इस भयावह घटना में 8 महिलाओं की जान चली गई, जबकि 6 से अधिक लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।जानकारी के अनुसार चैत्र माह के अंतिम मंगलवार को विशेष पूजा के कारण मंदिर में हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे। मंदिर का गर्भगृह छोटा होने और भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से स्थिति बिगड़ गई। दर्शन की होड़ में महिलाओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हुई और देखते ही देखते भगदड़ मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक महिला के गिरते ही हालात बेकाबू हो गए। मौके पर न तो बैरिकेडिंग थी और न ही पर्याप्त पुलिस बल मौजूद था।

हादसे के बाद राहत-बचाव कार्य में भी लापरवाही सामने आई—करीब 40 मिनट तक एंबुलेंस नहीं पहुंची, जिससे स्थानीय लोगों और कुछ पुलिसकर्मियों ने ही घायलों को संभाला।घायलों को मॉडल अस्पताल बिहारशरीफ में भर्ती कराया गया है। मृतकों में रीता देवी, रेखा देवी, देवंती देवी, मालो देवी, चिंता देवी और कांति देवी की पहचान हुई है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया है। दीप नगर थानाध्यक्ष को तत्काल निलंबित कर दिया गया है, जबकि पटना से कमिश्नर को जांच के लिए भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने भी उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि भीड़ अधिक होने और दम घुटने जैसी स्थिति से भगदड़ मची। फिलहाल मंदिर और मेला अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

Releated Posts

पटना स्नातक सीट पर गरमाया मुकाबला, डॉ. अनुज सिंह को जनसुराज का साथ

पटना, 24 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों पर…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 24, 2026

जमुई की घटना के विरोध में डुमरांव में एपवा का प्रतिवाद, छात्राओं की सुरक्षा पर सरकार से जवाबदेही की मांग

बक्सर, 23 सितम्बर (विक्रांत) जमुई में नाबालिग छात्रा और उसके साथी के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार की घटना…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 23, 2026

बक्सर से भागलपुर तक दौड़ेगा विश्वामित्र पथ: 92 करोड़ की योजनाओं की सौगात जीविका दीदियों की मेहनत पर मुख्यमंत्री ने खोला विकास का नया रास्ता

बक्सर, 23 सितम्बर (विक्रांत) वामन द्वादशी के मौके पर बक्सर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिले के विकास…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 23, 2026

कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता की दस्तक, डुमराँव न्यायालय में गूंजा कानूनी अधिकारों का संदेश

बक्सर, 23 सितम्बर (विक्रांत) अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम और…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 23, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top