📅 रविवार, 22 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡शादी की खुशियां मातम में बदली: बारात से लौट रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, चार की दर्दनाक मौत, छह घायल ⚡बिहार की सड़कों पर दौड़ेंगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें, पटना को मिलीं सबसे अधिक 50 बसें ⚡समस्तीपुर को मिली बड़ी सौगात, मेडिकल कॉलेज में आज से MBBS की पढ़ाई का आगाज ⚡फारबिसगंज स्टेशन पर रेलवे का छापा: चार घंटे में 150 से अधिक बेटिकट यात्री धराए, सभी पर लगा 1000 का जुर्माना ⚡चक्रवात का असर खत्म होते ही बिहार में बढ़ेगी ठंड, 48 घंटे में 3 डिग्री तक लुढ़केगा पारा ⚡बिहार में फर्जी शिक्षकों पर गिरेगी गाज, 30 अप्रैल 2027 तक हर हाल में होगी कार्रवाई ⚡जोधपुर से अगवा पाकिस्तानी किशोरी भागलपुर में मिली: पांच दिन से तलाश में जुटी पुलिस ने बाथ में मारा छापा, आरोपी युवक फरार ⚡मधुबनी को मिली 546 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात: 11 नए स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन, नहरों और बिजली व्यवस्था का होगा कायाकल्प ⚡बिहार में रोजगार का खुलेगा द्वार: 1200 एकड़ में बनेगा इलेक्ट्रॉनिक और फूड पार्क, एक लाख युवाओं को मिलेगा काम ⚡अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर समस्तीपुर जा रही एंबुलेंस बनी मौत की वजह, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण टक्कर में पांच की दर्दनाक मौत
  • Home
  • मौसम
  • चक्रवात का असर खत्म होते ही बिहार में बढ़ेगी ठंड, 48 घंटे में 3 डिग्री तक लुढ़केगा पारा
Image

चक्रवात का असर खत्म होते ही बिहार में बढ़ेगी ठंड, 48 घंटे में 3 डिग्री तक लुढ़केगा पारा

पटना, 22 नवंबर (अविनाश कुमार) बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात अकवान के प्रभाव से बिहार के मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश और बादलों की आवाजाही ने तापमान में उतार-चढ़ाव बढ़ा दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटे में चक्रवात का प्रभाव कमजोर पड़ने की संभावना है। इसके बाद पछुआ हवाओं का प्रवाह तेज होगा, जिससे अगले 48 घंटे में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके साथ ही ठंड और कनकनी में तेजी से इजाफा होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी हिस्सों में कोहरा छाए रहने और आंशिक रूप से बादल रहने का पूर्वानुमान जताया है। दक्षिण-पूर्व बिहार के जमुई, मुंगेर, बांका, भागलपुर और खगड़िया में छिटपुट बारिश की संभावना है।

सुबह और रात के समय ठंड का असर अधिक महसूस होगा।बीते 24 घंटे के दौरान नवादा के हिसुआ में सर्वाधिक 9.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं शनिवार को भागलपुर के सबौर में 21.4 मिमी बारिश हुई। पूर्णिया में 18.6 मिमी, भागलपुर में 14.6 मिमी, मधेपुरा में 2.5 मिमी तथा गया में 0.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। भभुआ और जहानाबाद में भी 0.5 मिमी बारिश हुई। मौसम में बदलाव के कारण पटना समेत 17 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 24.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पूर्वी चंपारण में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री रहा, जबकि पश्चिम चंपारण में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना जिले के बाढ़ में 41 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। नवादा, जमुई, बांका, लखीसराय और कटिहार के कई इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य क्षोभमंडल में पश्चिमी हवाओं का ट्रफ बना हुआ है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट और ठंड में क्रमिक वृद्धि होगी।

Releated Posts

शादी की खुशियां मातम में बदली: बारात से लौट रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, चार की दर्दनाक मौत, छह घायल

पटना, 22 नवंबर (अविनाश कुमार) पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में रविवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे…

बिहार की सड़कों पर दौड़ेंगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें, पटना को मिलीं सबसे अधिक 50 बसें

पटना, 22 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और प्रदूषणमुक्त बनाने की दिशा में…

समस्तीपुर को मिली बड़ी सौगात, मेडिकल कॉलेज में आज से MBBS की पढ़ाई का आगाज

समस्तीपुर, 22 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) जिले के नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रविवार को…

फारबिसगंज स्टेशन पर रेलवे का छापा: चार घंटे में 150 से अधिक बेटिकट यात्री धराए, सभी पर लगा 1000 का जुर्माना

पटना, 22 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे की टिकट जांच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top