• Home
  • Crime
  • शीतला तालाब में मिला अधेड़ का सड़ा-गला शव: इलाके में सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
Image

शीतला तालाब में मिला अधेड़ का सड़ा-गला शव: इलाके में सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

नालंदा, 05 जून (अविनाश पांडेय) दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा स्थित शीतला तालाब में गुरुवार को एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब के पानी में शव उपलाता देख स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तत्काल दीपनगर थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सूचना मिलते ही दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया।

इसके बाद शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि शव काफी दिनों तक पानी में रहने के कारण पूरी तरह डीकंपोज हो चुका है। शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत करीब दो दिन पूर्व हुई होगी। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जिससे मामले की गुत्थी और उलझ गई है। पुलिस के अनुसार शव के पास से ऐसा कोई दस्तावेज या सामान बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। ऐसे में मृतक की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लिया जा रहा है।

साथ ही जिले और आसपास के विभिन्न थानों को भी सूचना भेजी गई है, ताकि किसी गुमशुदगी की रिपोर्ट से उसका मिलान किया जा सके।घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि पुलिस फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस शव की पहचान, मौत के कारणों और घटना के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top