• Home
  • Crime
  • शादी समारोह में आई नर्तकी बनी हैवानियत का शिकार, बक्सर में गैंगरेप से सनसनी
Image

शादी समारोह में आई नर्तकी बनी हैवानियत का शिकार, बक्सर में गैंगरेप से सनसनी

पटना, 02 मई (पटना डेस्क) बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां शादी समारोह में नृत्य करने आई एक नर्तकी के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पीड़िता के मुताबिक, वह कुदरा थाना क्षेत्र से एक शादी समारोह में प्रस्तुति देने आई थी। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग उसे बहला-फुसलाकर गांव से बाहर ले गए और सुनसान जगह पर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पीड़िता ने पुलिस को कई आरोपियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top