• Home
  • मुख्य समाचार
  • शादी की खुशियां मातम में तब्दील: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली दो मासूमों की जान, गांव में पसरा सन्नाटा
Image

शादी की खुशियां मातम में तब्दील: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली दो मासूमों की जान, गांव में पसरा सन्नाटा

बक्सर, 04 मई (विक्रांत) जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत बैदा गांव में रविवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसने शादी की खुशियों को चंद पलों में मातम में बदल दिया। मुरार थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रैक्टर ने दो मासूम बच्चों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार और सन्नाटा छा गया। मृतकों की पहचान रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र के मुसवट निवासी 12 वर्षीय आनंद शर्मा और अरियांव निवासी 6 वर्षीय अरबी शर्मा के रूप में हुई है। दोनों बच्चे अपने मामा दुर्गेश शर्मा की शादी में शामिल होने बैदा गांव आए थे। घर में शादी के बाद कलेवा की रस्म की तैयारियां चल रही थीं, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार, अरबी अपनी मां चंचल कुमारी के साथ पिछले साढ़े तीन वर्षों से ननिहाल में रह रहा था और वह उसका इकलौता बेटा था। बेटे की असमय मौत से मां गहरे सदमे में है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं आनंद भी अपने माता-पिता के साथ शादी की खुशियों में शामिल होने आया था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रैक्टर चालक गांव का ही टुन्नु तिवारी है, जो अक्सर लापरवाही से वाहन चलाता था। रविवार की रात भी वह तेज आवाज में गाना बजाते हुए तेज गति से ट्रैक्टर चला रहा था। इसी दौरान उसने दोनों बच्चों को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद परिजन बच्चों को आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मुरार थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष रमेश प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हालांकि, घटना के 24 घंटे बाद भी न तो आरोपी पकड़ा जा सका है और न ही ट्रैक्टर बरामद हुआ है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

Releated Posts

थाना परिसर में दारोगा की संदिग्ध मौत से सनसनी: फंदे से लटका मिला शव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर, 18 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) जिले के मोहिउद्दीननगर थाना परिसर में शनिवार सुबह एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई)…

लालू यादव की तबीयत बिगड़ने से मचा सियासी हलचल: बीपी में उतार-चढ़ाव के बाद अस्पताल में भर्ती, अब दिल्ली एम्स में होगा इलाज

पटना, 18 जुलाई (अविनाश कुमार) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद…

बिहार को मिलेगा नया सुपर एक्सप्रेसवे: बक्सर से भागलपुर तक 350 किमी ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी, सरकार ने तेज की कवायद

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) बिहार में सड़क अवसंरचना के क्षेत्र में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बक्सर…

भागलपुर के विकास का बनेगा नया ब्लूप्रिंट: जीआईएस आधारित मास्टर प्लान पर तेज हुई तैयारी, शहर की बदलेगी पूरी तस्वीर

पटना, 17 जुलाई (पटना डेस्क) सिल्क सिटी भागलपुर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और वैज्ञानिक ढंग से विकसित करने की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top