• Home
  • मुख्य समाचार
  • शराबबंदी पर मांझी का बड़ा बयान: बोले- कानून सही लेकिन अमल में भारी गड़बड़ी, गरीब हो रहे परेशान
Image

शराबबंदी पर मांझी का बड़ा बयान: बोले- कानून सही लेकिन अमल में भारी गड़बड़ी, गरीब हो रहे परेशान

पटना, 09 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार की शराबबंदी नीति को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर बड़ा बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून का उद्देश्य पूरी तरह सही है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसके क्रियान्वयन में गंभीर खामियां हैं, जिसका खामियाजा आम और गरीब लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मांझी ने कहा कि कानून का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।

यदि किसी नीति के लागू होने के दौरान निर्दोष और गरीब तबका परेशान होता है, तो सरकार को उस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून का प्रभावी और निष्पक्ष पालन ही उसकी सफलता की असली कसौटी है। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से आग्रह किया कि शराबबंदी कानून के कार्यान्वयन की समीक्षा कर आवश्यक सुधार किए जाएं, ताकि गरीब और कमजोर वर्ग अनावश्यक कार्रवाई का शिकार न बने।

उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए, जिससे कानून का उद्देश्य भी पूरा हो और किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशानी का सामना न करना पड़े। मांझी के इस बयान के बाद बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर राजनीतिक चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top