• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • विश्व साइकिल दिवस पर निकली भव्य साइकिल रैली, युवाओं ने दिया स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Image

विश्व साइकिल दिवस पर निकली भव्य साइकिल रैली, युवाओं ने दिया स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

समस्तीपुर, 3 जून (हर्षिता “अश्क”) विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर माय भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में बुधवार को सक्सेस मिशन क्लब परिसर से बीएड कॉलेज तक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को माय भारत की उप निदेशक सुश्री विजेता मजूमदार, जिला गंगा समिति के डीपीओ नीरजेश कुमार तथा सक्सेस मिशन क्लब के संस्थापक सदस्य विकास कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में युवा एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान प्रतिभागी हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर “साइकिल चलाओ, पर्यावरण बचाओ”, “साइकिल चलाओ, बीमारी भगाओ” तथा “साइकिल चलाओ, स्वास्थ्य लाभ पाओ” जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक करते नजर आए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप निदेशक विजेता मजूमदार ने युवाओं से प्रतिदिन साइकिल चलाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि नियमित साइकिल चलाने से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। रैली में माय भारत के स्वयंसेवक मो. अली, सोनी, सुमित, मनोज सहित सक्सेस मिशन क्लब के सैकड़ों युवाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Releated Posts

गरीबी को मात देकर कृष्णा ने खड़ी की थैला फैक्ट्री, डेढ़ दर्जन लोगों को दिया रोजगार

पटना, 13, अक्टूबर (पटना डेस्क) कभी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करने वाली अलौली की कृष्णा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

सीमित साधनों से बड़ा मुकाम, करना गांव की बेटी हेमलता ने ICAR पीजी परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 24वीं रैंक

पटना, 02 अक्टूबर (पटना डेस्क) मेहनत, लगन और मजबूत हौसले के दम पर नगर पंचायत परबत्ता के करना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से शोक की लहर, मेथोडिस्ट अस्पताल परिवार ने जताया दुख

बक्सर, 29 सितंबर (विक्रांत) ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

हुनर को मिला सहारा तो बदली जिंदगी, सिलाई मशीन ने माधुरी देवी को बनाया आत्मनिर्भर

बक्सर, 29 सितम्बर (विक्रांत) डुमरांव प्रखंड के मठिला गांव की माधुरी देवी की कहानी ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top