• Home
  • रेलवे
  • लहेरियासराय स्टेशन पर अब नहीं करना होगा ट्रेनों का इंतजार! दो अहम ट्रेनों को मिला ठहराव, यात्रियों की बढ़ी सुविधा
Image

लहेरियासराय स्टेशन पर अब नहीं करना होगा ट्रेनों का इंतजार! दो अहम ट्रेनों को मिला ठहराव, यात्रियों की बढ़ी सुविधा

समस्तीपुर, 01 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क) स्थानीय यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल अंतर्गत लहेरियासराय स्टेशन पर दो महत्वपूर्ण जोड़ी ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दे दी है। इसके बाद जोगबनी, दानापुर, जयनगर और पटना के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। दोनों ट्रेनों का लहेरियासराय स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव निर्धारित किया गया है। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 13211/13212 जोगबनी–दानापुर–जोगबनी इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव 5 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा। गाड़ी संख्या 13211 जोगबनी–दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस लहेरियासराय स्टेशन पर 10:01 बजे पहुंचेगी और 10:03 बजे रवाना होगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 13212 दानापुर–जोगबनी इंटरसिटी एक्सप्रेस 10:43 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी और 10:45 बजे प्रस्थान करेगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 94803/94804 जयनगर–पटना–जयनगर नमो भारत रैपिड रेल को भी लहेरियासराय स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन का ठहराव 2 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा। गाड़ी संख्या 94803 जयनगर–पटना नमो भारत रैपिड रेल सुबह 6:28 बजे स्टेशन पहुंचेगी और 6:30 बजे रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 94804 पटना–जयनगर नमो भारत रैपिड रेल रात 9:38 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी और 9:40 बजे प्रस्थान करेगी। रेलवे के इस फैसले से लहेरियासराय और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को पटना, दानापुर, जोगबनी और जयनगर की यात्रा में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

दैनिक यात्रियों के साथ व्यवसायियों और छात्र-छात्राओं को भी इन ट्रेनों के ठहराव का सीधा लाभ मिलेगा।स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण माने जाने वाले लहेरियासराय स्टेशन पर इन ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अन्य स्टेशनों पर निर्भरता कम होगी। रेलवे बोर्ड के इस निर्णय को यात्री सुविधा के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top