• Home
  • राज्य समाचार
  • लखनऊ से चिराग का सियासी धमाका: 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, मिशन-2027 का किया शंखनाद
Image

लखनऊ से चिराग का सियासी धमाका: 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, मिशन-2027 का किया शंखनाद

पटना, 06 जुलाई (पटना डेस्क) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा दांव चलते हुए मिशन-2027 का आगाज कर दिया। लखनऊ में पहली बार आयोजित लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान की 80वीं जयंती पर आयोजित नव संकल्प सभा में चिराग ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी का दावा कर सियासी हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया। प्रदेशभर से पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि उनके पिता का उत्तर प्रदेश से गहरा और भावनात्मक रिश्ता रहा है। इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए पार्टी अब यूपी में अपनी मजबूत राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस घोषणा से एनडीए के भीतर भी भविष्य की चुनावी रणनीति को लेकर नई हलचल तेज हो सकती है। सभा के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान ने “पंडित, पासी और पासवान” का नारा देकर सोशल इंजीनियरिंग का नया समीकरण पेश किया। इसे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नए सामाजिक गठजोड़ की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।करीब 27 मिनट के अपने संबोधन में चिराग पासवान ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान और आरक्षण खत्म होने का भ्रम फैलाकर दलित समाज को गुमराह किया जाता है।

उनके अनुसार जाति और संप्रदाय के नाम पर समाज को बांटकर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश की गई है। चिराग ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के सम्मान के लिए सबसे पहले उनके पिता रामविलास पासवान ने संसद के सेंट्रल हॉल में उनकी तस्वीर लगवाने की पहल की थी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब तक वह राजनीति में हैं, संविधान और आरक्षण को कोई खतरा नहीं होने देंगे। कार्यक्रम में जमुई सांसद अरुण भारती, अश्वनी श्रीवास्तव, लोकेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Releated Posts

थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर: दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

पटना, 04 अक्टूबर (पटना डेस्क) भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के खैरहिया के समीप मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 4, 2026

अनंतगिरि घाट पर मौत का सफर: बेकाबू निजी बस पलटी, चार महिलाओं की मौत, 15 घायल

हैदराबाद, 03 अक्टूबर (अंकिता राय) तेलंगाना के विकाराबाद जिले में शनिवार को अनंतगिरि घाट रोड पर एक दर्दनाक…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 3, 2026

सरकारी आवास पर लगा फरियादियों का तांता, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

लखनऊ, 21 सितम्बर (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) राजधानी स्थित सरकारी आवास पर राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त उत्तर प्रदेश…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

टीएमसी के पूर्व विधायक की रहस्यमय मौत से सनसनी: पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट मिलने से बढ़ा सस्पेंस

कोलकाता, 16 अगस्त (कोलकाता) पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक और पश्चिम…

ByByअशोक अश्क अगस्त 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top