• Home
  • रेलवे
  • रेलकर्मियों के हितों पर बड़ा फैसला: दानापुर मंडल में पीएनएम बैठक में गूंजे कर्मचारियों के अहम मुद्दे, प्रशासन ने दिए सकारात्मक संकेत
Image

रेलकर्मियों के हितों पर बड़ा फैसला: दानापुर मंडल में पीएनएम बैठक में गूंजे कर्मचारियों के अहम मुद्दे, प्रशासन ने दिए सकारात्मक संकेत

बक्सर, 01 अगस्त (विक्रांत) पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल कार्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनोद कुमार की अध्यक्षता में स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) वर्ष 2026 की द्वितीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन (ईसीआरईयू) के प्रतिनिधियों और रेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच कर्मचारी कल्याण, रेल हित तथा विभिन्न लंबित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया तथा उनके समाधान के लिए सुझावों का आदान-प्रदान हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार ने कहा कि रेलकर्मियों का हित प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कर्मचारियों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूनियन, कर्मचारियों और अधिकारियों के बेहतर समन्वय के कारण दानापुर मंडल ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने यूनियन द्वारा प्रशासन के साथ बनाए गए सहयोगात्मक संबंधों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि रेलकर्मियों की मेहनत, समर्पण और टीम भावना के बल पर दानापुर मंडल भविष्य में भी नई उपलब्धियां हासिल करेगा।बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) राजीव कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) वीरेंद्र कुमार, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं ईसीआरईयू की ओर से डिविजनल प्रेसिडेंट नगीना पासवान, डिविजनल सेक्रेटरी सर्वेश कुमार, कोषाध्यक्ष कमलेश प्रसाद सहित यूनियन के कई पदाधिकारियों ने भाग लिया।

यूनियन प्रतिनिधियों ने कर्मचारी कल्याण, कार्यस्थल की सुविधाओं, सेवा संबंधी समस्याओं तथा अन्य आवश्यक मांगों को प्रमुखता से उठाया। रेल प्रशासन ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करने और कर्मचारियों के हित में सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और कर्मचारी-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय को लेकर दोनों पक्षों ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Releated Posts

नेपाल की बाढ़ से रेल मंडल में मचा हड़कंप: समस्तीपुर में हाई अलर्ट, ट्रैक-पुलों पर 24 घंटे नजर

समस्तीपुर, 27 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) नेपाल में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के…

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: गोरखपुर कैंट-उनौला दोहरीकरण से 31 अगस्त से कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों का बदला रूट

समस्तीपुर, 27 अगस्त (निज संवाददाता) रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और परिचालन को सुगम बनाने के…

पटरियों के पास बच्चों की टोली बनेगी रेल साथी, पत्थरबाजी रोकने को आरपीएफ का बड़ा अभियान

बक्सर, 26 अगस्त (विक्रांत) रेलवे पटरियों और स्टेशनों के आसपास होने वाली पत्थरबाजी, अनधिकृत प्रवेश और अवरोध जैसी…

रेलवे की रसोई पर अब AI की पैनी नजर: रेल मदद होगा हाईटेक, घटिया खाना परोसने वालों पर कसेगा शिकंजा

नई दिल्ली, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) रेलवे यात्रियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण खान-पान सेवा उपलब्ध कराने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top