• Home
  • Crime
  • राजधानी में दिनदहाड़े सोना लूट : पिस्टल के बल पर लूटी दुकान, दुकानदार को पीटकर 20 लाख के गहने उड़ाए
Image

राजधानी में दिनदहाड़े सोना लूट : पिस्टल के बल पर लूटी दुकान, दुकानदार को पीटकर 20 लाख के गहने उड़ाए

पटना, 19 अप्रैल (अविनाश कुमार) राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। रविवार को रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक ज्वैलरी दुकान में घुसकर फिल्मी अंदाज में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार, धन कॉलोनी चौराहा के पास स्थित “श्री लक्ष्मी अलंकार ज्वैलर्स” में पांच अपराधी अचानक घुस आए। सभी बदमाश दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे थे और अपनी पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था।

दुकान में घुसते ही दो अपराधियों ने पिस्टल निकाल ली और वहां मौजूद लोगों को धमकाना शुरू कर दिया।दुकानदार धनंजय कुमार ने बताया कि उस वक्त दुकान में तीन ग्राहक भी मौजूद थे। अपराधियों ने हथियार के बल पर सभी को एक कोने में बंधक बना लिया। जब उन्होंने विरोध करने की कोशिश की, तो बदमाशों ने पिस्टल की बट से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।इसके बाद अपराधियों ने पूरे इत्मीनान से दुकान में रखे कीमती गहनों को समेटना शुरू किया।

लूटे गए सामान में करीब 100 ग्राम सोने के आभूषण और लगभग 3 किलो चांदी के गहने शामिल हैं। दुकानदार के मुताबिक, कुल लूट की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिचय कुमार, सिटी एसपी पूर्वी ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और छापेमारी जारी है।

इस घटना ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Releated Posts

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top