• Home
  • मुख्य समाचार
  • राजधानी में खून की होली: पुलिस पर मजदूरों पर फायरिंग का आरोप, एक की मौत से मचा हड़कंप
Image

राजधानी में खून की होली: पुलिस पर मजदूरों पर फायरिंग का आरोप, एक की मौत से मचा हड़कंप

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (अशोक “अश्क”) राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मजदूरों पर कथित तौर पर फायरिंग की घटना सामने आई। इस गोलीबारी में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।

मृतक की पहचान पांडव के रूप में हुई है, जो जाफरपुर कलां थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। आरोप है कि फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हैं। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अचानक चली गोलियों से मजदूरों में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मजदूरों और स्थानीय लोगों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाने का दावा कर रही है।

Releated Posts

ई-म्यूटेशन में सुस्ती पर सात CO पर गिरी गाज: वेतन पर लगी रोक, डीएम साहिला का सख्त एक्शन, लापरवाही पर अफसरों में हड़कंप

बक्सर, 01 सितंबर (विक्रांत) जिला समन्वय समिति की बैठक में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की धीमी प्रगति…

बिहार को पुलिस राज्य बनाने की साजिश: तेजस्वी का NDA पर हमला, पत्रकार उत्पीड़न से आरक्षण तक सरकार को घेरा

पटना, 01 सितंबर (अविनाश कुमार) राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी…

बगहा में बेटियों के जन्म पर बजेगी खुशियों की घंटी, अस्पताल में नवजात बेटियों के माता-पिता को मिलेगा सम्मान पत्र

बेतिया, 01 सितंबर (विनयनकुम गुप्ता) पश्चिम चम्पारण के बगहा में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को जन-जन तक…

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top