• Home
  • मौसम
  • मौसम का नया तेवर: उत्तर बिहार में 3-4 दिन बारिश का अलर्ट, तेज हवा के साथ बदलेगा मिजाज
Image

मौसम का नया तेवर: उत्तर बिहार में 3-4 दिन बारिश का अलर्ट, तेज हवा के साथ बदलेगा मिजाज

मुजफ्फरपुर, 06 मई (संतोष गुप्ता) उत्तर बिहार के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों में बारिश और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी किया है। आसमान में हल्के से मध्यम गरज वाले बादल बनने की संभावना है, जिसके प्रभाव से कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश के दौरान 20 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलेगी, जिससे मौसम सुहावना तो रहेगा, लेकिन अचानक बदलाव से सतर्क रहने की जरूरत होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मंगलवार को आई आंधी और बारिश के बाद दिन में धूप निकली, लेकिन तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं हुई। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 4 और 5.7 डिग्री कम रहा। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।मौसम विभाग ने किसानों के लिए भी अहम सलाह जारी की है। हाल के दिनों में हुई बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बनी हुई है, जो बुआई के लिए अनुकूल मानी जा रही है। किसानों को 15 मई से हल्दी और अदरक की बुआई शुरू करने की सलाह दी गई है।इसके अलावा खरीफ मक्का की खेती के लिए खेत तैयार करने को कहा गया है।

जुताई के दौरान प्रति हेक्टेयर 10 से 15 टन सड़ी गोबर खाद डालने की सिफारिश की गई है। वहीं नेनुआ, करैला, लौकी और खीरा जैसी बेलदार सब्जियों में लाल भृंग कीट से बचाव के लिए निगरानी जरूरी बताई गई है। मौसम के इस बदले रुख ने जहां आम लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों के लिए यह समय खेती की तैयारी का सुनहरा मौका बन गया है।

Releated Posts

बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 18 जिलों में येलो अलर्ट, 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात का भी खतरा

पटना, 09 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने वाला है। राज्य के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

बिहार में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज: दिन में धूप तो सुबह-रात गुलाबी ठंड, 9 अक्टूबर तक बारिश-आंधी का अलर्ट

पटना, 06 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 6, 2026

बिहार में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज: दिन में तपिश, सुबह-रात गुलाबी ठंड, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना, 05 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम ने करवट लेना शुरू…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 5, 2026

बिहार में बारिश का कहर: 36 घंटे से बरस रहे बादल, समस्तीपुर में 3 छात्राओं की मौत, कोसी के बढ़ते जलस्तर से अलर्ट

पटना, 25 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में पिछले 36 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश ने मौसम का…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top